UP Teacher Vacany: यूपी में आने वाली है 17,000 नए सहायक अध्यापकों की भर्ती

UP assistant Teachers recruitment: उत्‍तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद जल्‍द ही 17 हजार सहायक अध्यापकों की नई भर्ती करने जा रहा है और जल्‍द ही इस भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

UP assistant Teachers recruitment
UP assistant Teachers recruitment 
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है
  • योगी सरकार आचार संहिता से पहले नौकरियों का पिटारा खोलने जा रही है
  • जल्‍द ही 17 हजार सहायक अध्यापकों की नई भर्ती करने जा रहा है

UP assistant Teachers recruitment : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है लेकिन योगी सरकार आचार संहिता से पहले नौकरियों का पिटारा खोलने जा रही है। जानकारी के अनुसार, चुनाव घोषणा से पहले सरकार युवाओं को तोहफा देने के मूड में है। मीडियो रिपोर्ट की मानें तो उत्‍तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद जल्‍द ही 17 हजार सहायक अध्यापकों की नई भर्ती करने जा रहा है और जल्‍द ही इस भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। 

इस बात की जानकारी किसी सूत्र ने नहीं बल्कि स्‍वयं उत्‍तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने दी। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. सतीश चन्द्र द्विवेदीने शुक्रवार को सहायक अध्‍यापकों की इस नई भर्ती की घोषणा की और कहा कि इस भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा।

Also Read: IGNOU में इन पदों पर ढेर सारी वैकेंसी, झारखंड में 959 पदों पर सरकारी नौकरी जल्‍द

बता दें कि जुलाई 2017 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1.37 लाख शिक्षा मित्रों का सहायक अध्यापक पद से समायोजन निरस्त किया गया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने 2017-18 में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती निकाली थी। इसमें दो चरणों में करीब 48 हजार से अधिक अभ्यर्थी चयनित हुए थे। 2019-20 में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती निकाली गई थी, इसमें भी दो चरणों में लगभग सभी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार अब तक 1.37 लाख में से 1.20 लाख सहायक अध्यापकों का चयन कर लिया है। शेष 17 हजार पदों के लिए जल्द भर्ती की जाएगी। लिखित परीक्षा के जरिए होने वाली भर्ती का विज्ञापन भी जल्द जारी हो जाएगा।

सहायक शिक्षक भर्ती में छूटे छह हजार पदों पर होगी नियुक्ति

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में छूटे छह हजार पद पाने के लिए संघर्ष कर रहे अभ्यर्थियों को सफलता मिल गई। प्रदेश सरकार ने आरक्षण विसंगति दूर कर चयन से वंचित रहे अभ्यर्थियों की भर्ती का निर्णय लिया है।

अगली खबर