यूपी लेखपाल परीक्षा का सिलेबस जारी, जानें आवेदन, पदों की संख्या से लेकर पूरी डिटेल

UP LEKHPAL EXAM:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए सिलेबस जारी कर दिया है। ऐसे में अब आयोग जल्द ही आवेदन संबंधी जानकारी जारी कर सकता है।

UP LEKHPAL EXAM
यूपी में लेखपाल पदों पर जल्द होगी भर्तियां। फोटो-आई स्टॉक  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में 4 विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल के एक अंक होंगे।
  • लेखपाल भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।
  • परीक्षा में ग्राम्य समाज विषय काफी अहम होगा। जिसमें ग्रमीण प्रशासनिक व्यवस्था की समझ का मूल्यांकन किया जाता है।

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) ने लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा योजना और सिलेबस जारी कर दिया है। इसके तहत करीब 7000 पदों पर भर्तियां की जा सकती हैं। हालांकि अभी आयोग के तरफ से परीक्षा तिथि और आवेदन संबंधी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सिलेबस आदि की डिटेल आने के बाद ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही परीक्षा से संबंधित दूसरी सूचना जारी की जाएगी।

किस तरह के पूछे जाएंगे सवाल

आयोग द्वारा जारी सिलेबस के अनुसार 4 विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। जिसके तहत सामान्य हिंदी,गणित,सामान्य ज्ञान और ग्राम्य एवं विकास विषय से संबंधित सवाल होंगे। प्रत्येक विषय से 25-25 सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 अंकों के सवाल होंगे। प्रत्येक सवाल के एक अंक होंगे और प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इसके अलावा गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग होगी। जो कि प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंक होगी।

ग्राम्य समाज विषय के टॉपिक

ग्रामय समाज एवं विकास में ग्राम्य विकास भारतीय संदर्भ में, ग्राम्य विकास कार्यक्रम, ग्राम्य विकास योजनाएं व प्रबंधन, ग्राम्य विकास शोध प्रणालियां, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्राम्य विकास और भूमि सुधार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, केंद्र व राज्य सरकार की ग्राम्य विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उत्तर प्रदेश में लेखपाल पद के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवार का  न्यूनतम 12 वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से) / डिप्लोमा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण  होना और कम्प्यूटर ज्ञान जरूरी होता है। विस्तृत जानकारी आयोग द्ववारा विज्ञापन जारी करने पर प्राप्त होगी। इसी तरह लेखपाल पद के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होती है है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट मिलती है। 

विस्तृत सिलेबस देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.. https://upsssc.gov.in/Open_PDF_DB.aspx?I4PnQ0tBagkUnpZL+IKvrEHPyz0bg6FN

अगली खबर