UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस ने 26 हजार से ज्‍यादा पदों के लिए निकाली बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्‍यता और सैलरी

UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कांस्टेबल सिविल पुलिस और फायरमैन पदों के लिए भर्तियां निकाली गई है। इसके लिए नोटिस भी जारी किया गया है। एग्‍जाम आयोजित कराने के लिए कंपनियों से टेंडर भी मंगाए गए हैं।

UP Police Recruitment 2022
UP Police Recruitment 2022 (pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • चयनित एजेंसी कराएगी परीक्षा का आयोजन
  • भर्ती के संबंध में जारी की गई अधिसूचना
  • आधिकारिक वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं अधिक जानकारी

UP Police Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा कांस्टेबल सिविल पुलिस और फायरमैन पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत 26 हजार से अधिक रिक्‍त पदों के लिए आवेदन मंगाए जाएंगे। बोर्ड की ओर से इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया गया है। इसके अनुसार, बोर्ड ने संभावित निविदाएं भी आमंत्रित किए हैं जो पूरी भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराएंगे। यूपी पुलिस भर्ती 2022 के तहत 26210 कांस्टेबल सिविल पुलिस और 172 फायरमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

इच्छुक आवेदक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इच्छुक कंपनियां 27 जनवरी 2022 तक अपने आवेदन जमा कर सकती हैं, जिसके बाद बिड खोली जाएगी। चयनित एजेंसी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा, एडमिट कार्ड जनरेट करने, दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण, डीवी के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन, अंतिम चयन सूची तैयार करने और हेल्पलाइन नंबर जारी करने आदि के लिए जिम्मेदार होगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 26210 रिक्तियों में पुरुष और महिला दोनों को शामिल किया जाएगा।

कैसे होगा चयन
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के तहत आवेदकों को सबसे पहले लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। जिसमें ओएमआर शीट भरनी होगी। इसके अलावा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन होगा। प्रत्येक चरण में, उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और आखिर में मेरिट लिस्‍ट जारी की जाएगी। 
लिखित परीक्षा पिछले पेपर पैटर्न के अनुसार 2 घंटे के लिए आयोजित होने की संभावना है। 

योग्‍यता एवं आयु सीमा 

  • आवेदक 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष होना चाहिए। 
  • आवेदन के लिए सामान्य कैटेगरी के लिए (पुरुष) आयु सीमा 18 - 22 है। 
  • सामान्य कैटेगरी (महिला) के लिए आयु सीमा 18 - 25 वर्ष है। 
  • ओबीसी / एससी / एसटी (पुरुष) के लिए आयु सीमा 18 - 27 निर्धारित की गई है। 
  • ओबीसी / एससी / एसटी (महिला) वर्ग के लिए आयु सीमा 18 - 30 वर्ष है। 
  • इसके अलावा शारीरिक दक्षता के लिए भी अलग अलग मानक हैं। 

सैलरी 
पुलिस भर्ती 2022 के तहत चयनित उम्‍मीदवारों को अलग अलग पदों के अनुसार सैलरी दी जाएगी। आमतौर पर उन्‍हें 5200-20200 वेतन प्राप्‍त होगा। अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

अगली खबर