UPPSC recruitment 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के जरिये होगी 1370 पदों पर भर्ती, यह रहा रिक्तियों का विवरण

UPPSC recruitment 2021: Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) के जरिये 1370 पद भरे जाएंगे। इस संबं​ध में विज्ञप्ति जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अपलोड कर दी जाएगी।

UPPSC recruitment 2021, uppsc recruitment 2021 notification, uppsc recruitment 2021 in hindi
UPPSC recruitment 2021: UPPSC के जरिये होगी 1370 भर्तियां (i-stock) 
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के जरिये 1370 पदों पर भर्ती की जाएंगी।
  • इसके लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर, 2021 है।
  • संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जा सकते हैं।

UPPSC recruitment 2021: Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) ने एक आधिकारिक जानकारी जारी की है, जिसके ​अनुसार कुल 1370 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 13 प्रिंसिपल के पद होंगे जबकि 1254 लेक्चरर के पर भी शामिल होंगे।

12 दिसंबर को हो सकता है एग्जाम

UPPSC recruitment 2021 के जरिये नोटिफिकेशन के तहत इन पदों के लिए 12 दिसंबर को परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। हालांकि यह संभावित तिथि हैं। इस संबंध में विवरण 15​ सितंबर, 2021 को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने का तरीका, जाति प्रमाण पत्रों का प्रोफार्मा आदि शामिल होगा।

रिक्तियों का विवरण

UPPSC recruitment 2021 के तहत प्रिंसिपल के 13 पद, लेक्चरर के 1254 पद, कर्मशाला अधीक्षक के 16 पद और पुस्तकालयाध्यक्ष के 87 रिक्तियां शामित होंगी। हालांकि आयोग ने साफ कह दिया है कि रिक्तियों की संख्या में जरूरत पड़ने पर बदलाव किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 15 सितंबर, 2021
  • ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर, 2021
  • लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 12 दिसंबर 2021

आयु सीमा

प्रिंसिपल के पदों के लिए 35 से 50 वर्ष जबकि अन्य पदों पर 21 से 40 वर्ष
आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2021 के अनुसार की जाएगी।

RRB NTPC aur RRB group d से जुड़े सभी अपडेट के लिए यहां देखें RRB NTPC/RRB group d

Sarkari Naukri के साथ साथ लेटेस्ट एडमिट कार्ड, आंसर-की और रिजल्ट के लिए यहां देखें Sarkari Naukri Live

अगली खबर