UPTET 2019: 8 जनवरी 2020 को होगी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, ऐसे तैयारी कर 100 फीसदी होंगे सफल

UPTET 2019 Preparation Strategy: यूपीटीईटी की परीक्षा जो पहले 2019 में होने वाली थी अब 8 जनवरी 2020 को होगी। आइए जानते हैं किस तरीके से आप इसकी तैयारी करें ताकि आपको सफलता मिले।

UPTET 2019 uptet preparation strategy
UPTET 2019 

यूपीटीईटी यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 8 जनवरी 2020 को होगी। यह परीक्षा पहले 22 दिसंबर 2019 में होने वाली थी लेकिन देश भर में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के कारण इसकी तरीख बढ़ा दी गई थी। हर छात्र के साथ परीक्षा को लेकर जो सबसे बड़ी परेशानी होती है उस परीक्षा की तैयारी। कई बार गलत तरीके से तैयारी करने के वजह से छात्रों का सारा वक्त बीत जाता है और परीक्षा के परिणाम बेहतर नहीं आ पाते। आज हम आपको बताएंगे किसी भी परीक्षा की तैयारी करने का सही तरीका।

सिलेबस को जानें
बिना सिलेबस जानें हम परीक्षा की तैयारी नहीं कर सकते। पहले उस परीक्षा का सिलेबस जान लें फिर उस परीक्षा की तैयारी करें।

समय का रखें ध्यान
कई बार कुछ परीक्षाओं केअच्छे परिणाम नहीं आ पाते क्योंकि हम समय का सदुपयोग नहीं करते हैं। हम यह नहीं तय कर पाते कि क्या और कितने समय तक पढ़ना है। हर विषय के लिए अलग समय निर्धारित कर लें।

नोट्स बनाएं 
नोट्स का खासा ध्यान रखें, खुद नोट्स बनाएं। साथ ही साथ ऑनलाइन स्टडी मटेरियल की भी मदद लें। इससे खास फायदा मिलेगा।

रिवीजन
हम अक्सर बीतते वक्त के साथ पुरानी पढ़ी हुई चीजें भूलते चले जाते हैं। इसलिए पढ़ाई के साथ साथ रिवीजन भी उतना ही जरूरी है।

अगली खबर