LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Sarkari Naukri: SSC, रेलवे भर्ती, बैंकिंग जॉब, यूजीसी समेत इन विभागों में जारी हुई भर्तियां

10वीं 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों की खोज यहां समाप्त होगी। यहां हम आपको राज्य व केंद्र सरकार में निकलने वाली भर्तियों और योजनाओं से अवगत कराएंगे। साथ ही यहां आप प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, रिजल्ट व कटऑफ से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही एजुकेशन की महत्वपूर्ण खबरों पर निगाह मार सकते हैं।

sarkari naukri, sarkari result, sarkari job, sarkari job news
Sarkari Naukri 2022 LIVE Notification: सरकारी नौकरी लेटेस्ट अपडेट

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर ग्रुप सी व डी के पदों पर वैकेंसी निकाली है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPHSEC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 981 पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यहां 31 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड टू समेत विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 2,756 रिक्तियों को भरा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक से दो दिन के भीतर रीट 2022 फाइनल आंसर की जारी हो सकती है, इसके एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सीयूईटी पीजी 2022 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा, क्योंकि परीक्षाएं 1 सितंबर से आयोजित की जानी हैं, यूपीएससी लेखपाल की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होने वाला है। दूसरी ओर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। भारत तिब्बत पुलिस बल ने पशु परिवहन कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पशु परिवहन कांस्टेबल की 52 रिक्तियों को भरा जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि 30 अगस्त से पहले सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Aug 30, 2022  |  04:08 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022: यहां चेक करें वैकेंसी डिटेल्स

निम्नलिखित पदों पर युवाओ का चयन किया जाना है- 

कुल पदों की संख्या- 103 पद

अग्नि सुरक्षा ऑफिसर- 23 पद

सुरक्षा मैनेजर- 80 पद

Aug 30, 2022  |  03:41 PM (IST)
PNB Recruitment 2022: यहां से करें अप्लाई

इस पदों के लिए इच्छुक युवाओं को सलाह दी जाती है कि वह जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

Aug 30, 2022  |  03:01 PM (IST)
Punjab National Bank Recruitment 2022: यहां जारी हुई बंपर भर्तियां

पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर और मैनेजर के कुल 103 पदों पर बंपर वैकेंसी जारी कर दी गई हैं। हालांकि उम्मीदवार ध्यान दें कि  इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख आज 30 अगस्त 2022 ही है। 

Aug 30, 2022  |  02:42 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022: ऐसे होगा सिलेक्शन

सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। उम्मीदवारों को बता दें कि यह लिखित परीक्षा हैदराबाद में ही आयोजित की जाएगी।

Aug 30, 2022  |  02:01 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022: इतनी मिलेगी सैलरी

उम्मीदवारों को बता दें कि इन पदों पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,720- 1,04, 430 रुपये सैलेरी दी जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस चेक करने की सलाह दी जाती है।

Aug 30, 2022  |  01:20 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022: कौन कर सकता है अप्लाई?

उम्मीदवारों को बता दें कि इन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए होम साइंस या सोशल वर्क में बैचलर की डिग्री होना जरूरी है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Aug 30, 2022  |  12:42 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022: यहां चेक करें आयु सीमा

इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Aug 30, 2022  |  12:13 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022: ये हैं महत्वपूर्ण डेट्स

इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित डेट्स को ध्यान में रखना चाहिए- 

- ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत- 8 सितंबर 2022
- आवेदन की आखिरी डेट- 29 सितंबर 2022

Aug 30, 2022  |  11:33 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर जारी हुई भर्तियां

इन पदों पर भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि बोर्ड द्वारा इन पदों पर कुल 181 पदों पर भर्तियां जारी कर दी गई हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

Aug 30, 2022  |  10:58 AM (IST)
TSPSC Recruitment 2022: सुपरवाइजर के पदों पर जारी भर्तियां

तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन TSPSC ने महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पदों पर भर्तियां जारी कर दी हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट tspsc.gov.in से अप्लाई करना होगा।

Aug 30, 2022  |  10:21 AM (IST)
Sarkari Result 2022: आज जारी होंगे REET परिणाम?

उम्मीदवारों को बता दें कि रीट परीक्षा 2022 के परिणाम आज ही घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड ने 18 अगस्त 2022 को प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी कर दी थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि परिणाम आज जारी हो जाएंगे।

Aug 30, 2022  |  09:44 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live - Extension Officer की भर्ती

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग, टीएसपीएससी (Telangana State Public Service Commission, TSPSC) ने ग्रेड 1 Extension Officer की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस टीएसपीएससी अधिसूचना 2022 के अनुसार, उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत Extension Officer के रूप में कुल 181 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। TSPSC भर्ती के लिए पंजीकरण 8 सितंबर से tspsc.gov.in पर शुरू होंगे।

Aug 30, 2022  |  09:32 AM (IST)
Sarkari Result Live - NEET 2022 की उत्तर कुंजी आज?

NEET 2022 की उत्तर कुंजी आज, 30 अगस्त को जारी की जाएगी। परीक्षा होने के एक महीने से अधिक समय के बाद, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आखिरकार नीट यूजी 2022 की प्रतीक्षा और अनंतिम उत्तर कुंजी neet.nta,nic,in पर जारी करेगी। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके, परीक्षा वेबसाइट से अपने रिकॉर्ड किए गए प्रतिक्रियाओं के साथ इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

Aug 30, 2022  |  09:01 AM (IST)
Sarkari Result Live - GATE 2023: पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए आज, 30 अगस्त से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आवेदन पत्र जल्द ही Gate.iitk.ac.in पर उपलब्ध होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है, लेकिन उम्मीदवार विलंब शुल्क का भुगतान करके 7 अक्टूबर तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।

Aug 30, 2022  |  08:22 AM (IST)
Sarkari Result Live - शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर आया अपडेट

आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, APTET उत्तर कुंजी 2022 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, APTET उत्तर कुंजी 2022 की तारीख इस सप्ताह निर्धारित है। एक बार जारी होने के बाद, APTET उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट – aptet.apcfss.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।

Aug 30, 2022  |  07:33 AM (IST)
Sarkari Result Live - केरल पीएससी उत्तर कुंजी 2022 

केरल लोक सेवा आयोग, केरल पीएससी उत्तर कुंजी 2022 स्तर 2 परीक्षा के लिए आज 29 अगस्त, 2022 को जारी किया गया है। केपीएससी अनंतिम उत्तर कुंजी के साथ, आधिकारिक वेबसाइट keralapsc.gov.in पर प्रश्न कोड भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवार जो केपीएससी प्लस 2 परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे वेबसाइट पर प्रश्न पत्र कोड के साथ अपनी उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 30, 2022  |  07:01 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी करने का मौका

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एएआई भर्ती 2022 अधिसूचना (Airport Authority of India, AAI Recruitment 2022 notification) 156 रिक्तियों के लिए जारी की गई है। एएआई ने Junior Assistant (Fire Service), Junior Assistant (Office), Senior Assistant (Accounts), and Senior Assistant सहित पदों के लिए रिक्तियों को अधिसूचित किया है।

Aug 30, 2022  |  06:21 AM (IST)
Sarkari Result Live - जारी हो गया एससीसीएल जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड

सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड, एससीसीएल जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2022 आज 29 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन जारी किया गया है। उम्मीदवार एससीसीएल जूनियर असिस्टेंट ग्रेड II एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - scclmines.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 30, 2022  |  12:04 AM (IST)
Sarkari Result 2022 - झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) कल यानी 30 अगस्त 2022 को कक्षा 11वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

Aug 29, 2022  |  11:50 PM (IST)
Sarkari Result 2022 - सीबीएसई कंपार्टमेंट का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।