LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Sarkari Naukri: दिल्‍ली, छत्तीसगढ़ और यूपी समेत इन राज्‍यों में निकली ढेरों वैकेंसी, यहां पाएं लेटेस्‍ट सरकारी जॉब अपडेट

सरकारी नौकरी से जुड़े लगातार अपडेट आ रहे है, इन दिनों बीपीएससी 66वीं मुख्य परीक्षा, कर्मचारी राज्य बीमा निगम UDC प्रीलिम्स परीक्षा, सीटेट जुलाई नोटिफिकेशन, एसएससी सीजीएल टियर-1, राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, यूजीसी नेट, बीपीएससी प्रीलिम्‍स परीक्षा, HPSSC, SSC द्वारा होने वाली भर्ती आदि ट्रेंडिंग में हैं। इन सभी परीक्षाओं की शॉर्ट जानकारी जैसे नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आंसर की जैसी जानकारी यहां दी जा रही है।

sarkari bharti hindi, sarkari bharti, sarkari job 2022, ntpc result
Sarkari Naukri 2022 Notification: सरकारी नौकरी जॉब वैकेंसी से जुड़ा हर अपडेट

इस समय कई बड़े रिजल्ट पेंडिंग में हैं जैसे यूपी एसआई रिजल्ट, एमपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट, यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट आदि, जबकि कई परिणाम आज कल में आने की उम्मीद है। इसके अलावा सरकारी नौकरी जॉब से जुड़े नोटिफिकेशन भी तेजी से आ रहे हैं, जैसे कर्मचारी चयन आयोग की एमटीएस टियर 2 परीक्षा, यूपीएससी भर्ती, राजस्थान आरएएस परीक्षा या रीट परीक्षा नोटिफिकेशन, जेईई मेंस, सीटेट, क्लर्क व प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती, एसएससी सीजीएल आदि। यदि आप भी सरकारी नौकरी लेटेस्ट वैकेंसी की जानकारी चाहते हैं, तो इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।

Sarakri Naukri 2022 LIVE: Check UP Police SI Result, Latest Govt Jobs Notification, Exam results here

राजस्थान आरईईटी 2022 के लिए आवेदन शुरू होने जा रहे हैं, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में भी महज कुछ दिन बचे हैं, इन सबके अलावा एजुकेशन सेक्टर की भी हर जरूरी हलचल को यहां कवर किया जा रहा है।

UP Police SI Result 2021 LIVE: Check here  | ESIC UDC Result 2022

Apr 16, 2022  |  12:07 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - बीएसएफ में नौकरी का मौका

सीमा सुरक्षा बल, BSF में नौकरी का मौका है। इसके तहत विभिन्‍न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2022 से 30 मई 2022 तक चलेगी। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 90 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

Apr 16, 2022  |  11:29 AM (IST)
Sarkari Result 2022: सीजीपीएससी ने निकाली वैकेंसी

छत्तीसगढ़ सर्विस सर्विस कमिशन (CGPSC) ने असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्‍य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से 14 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

Apr 16, 2022  |  10:36 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - डीएसएसएसबी ने विभिन्‍न विभागों में निकाली भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), महिला एवं बाल विकास व दिल्ली आर्काइव्स जैसे विभागों में भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल से डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। अप्‍लाई करने की लास्‍ट डेट  9 मई 2022 है।

Apr 16, 2022  |  09:55 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - आईबी ने विभिन्‍न पदों पर निकाली भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने विभिन्‍न पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके जरिए कंप्यूटर साइंस और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिस्प्लिन में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2022 यानि आज से शुरू होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मई 2022 है। उम्‍मीदवार आवेदन आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in के माध्‍यम से भेज सकते हैं। 

Apr 16, 2022  |  09:04 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी समेत इन पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरीक्षक (टेक) पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 मई 2022 है। 

Apr 16, 2022  |  08:21 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - अपरेंटिस की निकाली जॉब

रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने अपरेंटिस के रिक्‍त पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पश्चिम बंगाल क्षेत्र या पूर्वी रेलवे के लिए है।  इसके जरिए कुल 2,972 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख 10 मई, 2022 है।
 

Apr 16, 2022  |  07:33 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में वैकेंसी

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की ओर से जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के पद के लिए भर्ती निकाली गई है। आवेदन करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स या सिविल इंजीनियरिंग में बीएससी किया होना चाहिए। अधिक डिटेल के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Apr 16, 2022  |  06:56 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - एसबीआई में नौकरी का मौका

एसबीआई ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर कैडर के पद के लिए भर्ती निकाली है। भर्ती नियमित और अनुबंध के आधार पर हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। अप्‍लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in का प्रयोग करें।

Apr 16, 2022  |  06:15 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - डीटीसी ने निकाली भर्ती

दिल्ली परिवहन विभाग (डीटीसी) में कई पदों पर भर्ती निकाली है। जिनमें सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट फोरमैन आदि शामिल है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार 11 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का माध्यम से कुल 360 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। 

Apr 15, 2022  |  11:59 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - सीआईएमएपी ने निकाली वैकेंसी

सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट्स (सीआईएमएपी), सीएसआईआर ने साइंटिस्ट और सीनियर साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई है। 

Apr 15, 2022  |  11:19 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - सेना में नौकरी का मौका

बिहार रेजिमेंटल सेंटर (बीआरसी), दानापुर कैंट, पटना में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 13 मई 2022 है।

Apr 15, 2022  |  10:31 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - बीआईएस ने निकाली भर्ती

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने विभिन्‍न पदों पर भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 337 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 मई 2022 है। 

Apr 15, 2022  |  09:29 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - डीयू के इस कॉलेज में वैकेंसी

दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रक्रिया के जरिए 79 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र colrec.du.ac.in पर जमा कर सकते हैं।

Apr 15, 2022  |  08:40 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - इंटेलिजेंस ब्यूरो ने मांगे आवेदन

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी के विषयों में सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड- II / तकनीकी 2022 के लिए रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है।  इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 मई है।
 

Apr 15, 2022  |  08:01 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - बीएसएफ में नौकरी का मौका

सीमा सुरक्षा बल, BSF ने विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 90 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2022 से 30 मई 2022 तक चलेगी। 
 

Apr 15, 2022  |  07:24 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - मानक ब्‍यूरो ने निकाली भर्ती

भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्‍न पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 317 पदों को भरा जाएगा। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  bis.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी देख सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 9 मई, 2022 है। वहीं आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2022 से शुरू होगी। 

Apr 15, 2022  |  06:44 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 मई को समाप्त होगी। 

Apr 15, 2022  |  05:54 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - टीचरों के लिए नौकरी

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने ग्रेजुएट टीचरों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 259 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई, 2022 तक है। 

Apr 15, 2022  |  05:13 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए नौकरी

भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के जरिए  225 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल 2022 आवेदन भेज सकते हैं। इसके जरिए मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन और सिविल में पदों को भरा जाएगा।

Apr 15, 2022  |  04:33 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती

त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने पर्सनल असिस्टेंट, ग्रेड 2 के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्‍छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in के जरिए 31 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया  2 मई 2022 से शुरू होगी। अप्‍लाई करने की लास्‍ट डेट 31 मई है। इसके तहत 12वीं अप्‍लाई कर सकते हैं।