LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Sarkari Naukri Result: सरकारी नौकरी का धमाका, बैंक व डिफेंस समेत इन विभागों में बंपर भर्ती

Sarkari Naukri Result: सरकारी नौकरी 2022 की हर खबर जैसे नए नए नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर की, कटऑफ और रिजल्ट की जानकारी को यहां डायरेक्ट लिंक के साथ दिया जाएगा। यहां एसएससी, यूपीएससी, यूपीपीएससी समेत अन्य आयोग, बैंकिंग भर्ती, रेलवे भर्ती, खेल, डिफेंस व एजुकेशन सेक्टर में होने वाली भर्तियों को प्राथमिकता दी जाती है, साथ ही साथ मेडिकल क्षेत्र से संबंधी सरकारी जॉब को भी अपडेट किया जाता है।

sarkari naukri, sarkari result, sarkari job, sarkari exam result
Sarkari Naukri 2022 Notification: सरकारी नौकरी से जुड़ी हर बड़ी खबर

Sarkari Naukri Result: जल्द ही एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट,  PSC 67th Combined Prelims result, एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट, एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट आने वाले हैं। इसके अलावा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा शुरू होने वाली है जबकि सीटेट व यूपीटेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है, साथ ही यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी होने वाले हैं। यही नहीं लेवल 2, 3 और 5 के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिसकी जानकारी आपको यहां समय दर समय दी जाएगी।

Sarkari Naukri Today LIVE: Check here all Latest Govt Jobs Result, Vacancy, Admit Card Updates

एसएससी एमटीएस टियर 2, एसएससी सीएचएसएल 2022 परीक्षा से जुड़े अपडेट ​भी यहां दिए जाएंगे। पुलिस भर्ती की बात करें, तो इस समय कई राज्यों में एसआई की भर्ती चल रही है, लेकिन सबसे ज्यादा यूपी एसआई भर्ती ट्रेडिंग में है, जिसमें पीईटी एग्जाम हो चुका है और कभी भी फाइनल रिजल्ट जारी हो सकता है।

UP Board 10th 12th Result 2022 Date and Time LIVE | RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Date and Time

Jun 12, 2022  |  01:55 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन

शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड 15 जून से तक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

Jun 12, 2022  |  01:51 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - बीसी सखी के पदों पर भर्ती

योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद एक के बाद एक चौंकाने वाला निर्णय लेना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक के बाद ग्रामीण बैकिंग कॉरेस्पॉडेंट के पदों पर हजारों की संख्या में भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पंचायत स्तर पर बीसी सखी के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

Jun 12, 2022  |  01:08 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती

इस भर्ती परीक्षा के माध्यमसे ग्रुप बी और सीट के 1380 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ध्यान यहां आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2022 है, यहां एप्लीकेशन केवल ऑनलाइन मोड पर ही मान्य होगा।

Jun 12, 2022  |  12:34 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Today - असम राइफल्स के पदों पर भर्ती

असम राइफल्स में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। असम राइफल्स ने हवलदार, राइफलमैन, वारंट और नायब सूबेदार के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

Jun 12, 2022  |  12:07 PM (IST)
UP Board 10th 12th Result 2022 Live - उत्तर प्रदेश पंचायती राज में नौकरी

उत्तर प्रदेश पंचायती राज में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने आर्किटेक्ट इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1875 रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट prdfinance.up.gov.up पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Jun 12, 2022  |  11:35 AM (IST)
एमपीपीसीएस ने जारी किया एडमिट कार्ड - Sarkari Result 2022 Today

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पीसीएस प्रीलिम्स के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। बता दें एमपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 19 जून 2022 से आयोजित की जाएगी। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Jun 12, 2022  |  11:12 AM (IST)
RBSE 10th Result 2022 Live - राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022

राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड सोमवार को या मंगलवार को दोपहर तक रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। 

Jun 12, 2022  |  10:32 AM (IST)
UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। ध्यान रहे रिजल्ट घोषित होने के एक दिन के भीतर ही परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 

Jun 12, 2022  |  10:03 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - यहां जानें आवेदन प्रक्रिया

बता दें राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न निभागों में आज भर्ती की अंतिम तिथि है। ऐसे में हमारे इस ब्लॉग पर नजर बनाए रखें, यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा। 

Jun 12, 2022  |  09:33 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जल्द

सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। ध्यान रहे नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्र सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। 

Jun 12, 2022  |  09:03 AM (IST)
UP Board Result 2022 Live -यहां जानें चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न ब्रांचों में कैडर ऑफिसर के 32 पदों को भरा जाएगा।  जिसमें डिप्टी मैनेजर के 26 पद, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के 4 पद और मैनेडर के 2 पद शामिल हैं। बता दें उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

Jun 12, 2022  |  08:44 AM (IST)
Sarkari Result 2022 - SBI में निकली बंपर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। एसबीआई ने अपने यहां पर स्पेशल कैडर ऑफसर के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जनरल मैनेजर, डिप्टी मैनेजर व मैनेजर की रिक्तियों को भरा जाएगा। 

Jun 12, 2022  |  08:08 AM (IST)
Sarkari Naukri Results 2022 Live: एसबीआई एससीओ पदों पर वैकेंसी

एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम), मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन भर्तियों के लिए उम्मीदवार 12 जून 2022 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

Jun 12, 2022  |  07:07 AM (IST)
UP Board Result 2022 Live - यूपीएससी ने निकाली बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए संघ लोकसेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और अन्य पर रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है।

Jun 12, 2022  |  06:41 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - यूपी टीजीटी और पीजीटी के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टीजीटी और पीजीटी के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से यूपी टीजीटी और पीजीटी के 4163 पदों पर रिक्तियो को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

Jun 12, 2022  |  06:25 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - यहां जानें आवेदन प्रक्रिया

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इस हफ्ते राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकली हैं। ऐसे में आप यहां आवेदन, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया व सैलरी के बारे में संपूर्ण बातें जान सकते हैं। 

Jun 12, 2022  |  12:09 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: ईसीआईएल ने निकाली वैकेंसी

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) ने ट्रेड्समैन-बी के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून है। इच्छुक उम्मीदवार ईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट careers.ecil.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Jun 11, 2022  |  11:24 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: तकनीशियन अपरेंटिस के लिए नौकरी

वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (WBPDCL) ने तकनीशियन अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डब्ल्यूबीपीडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट wbpdcl.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

Jun 11, 2022  |  10:32 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपीएससी ने निकाली भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साइंटिफिक ऑफिसर और असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2022 तक या उससे पहले upsc.gov.in के माध्य से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 24 पदों को भरा जाएगा। 

Jun 11, 2022  |  09:51 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: रक्षा मंत्रालय के इस विभाग में निकली भर्ती

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (DPP) के अंतर्गत आने वाले मुख्य गुणवत्ता आश्वासन स्थापना (युद्धपोत उपस्कर) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के तहत 18 से 27 साल के बीच उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्‍मीदवार रक्षा उत्पादन विभाग की वेबसाइट dgqadefence.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।