LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

UPTET Result 2022: यूपीटीईटी परीक्षा परिणाम जल्द, एक्टिवेट होने वाला है डायरेक्ट लिंक

UPTET Result 2022 Sarkari Result 2022: यूपीटीईटी यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 परिणाम जल्द जारी हो सकते हैं । किसी भी समय यूपीटेट परिणाम का लिंक updeled.gov.in पर एक्टिव हो सकता है। यूपीटेट रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की के लिए प्रोविजनल आंसर की 27 जनवरी, 2022 को जारी हुई थी। परीक्षा आयोजन 23 जनवरी 2022 को हुआ था।

uptet result 2022 date, uptet result 2022
तस्वीर साभार:  UPTET official website updeled.gov.in
यूपीटीईटी रिजल्ट से जुड़ी खबरें

यूपीटीईटी यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 परिणाम बहुत जल्द जारी हो सकते हैं। यूपीटेट रिजल्ट के जारी होने के बाद इसे आप आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर देखें। एक रिपोर्ट की मानें तो UPTET 2021 के लिए कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए इसमें 12,91,627 उम्मीदवार और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पूरे राज्य में इस परीक्षा के लिए 1,733 उच्च प्राथमिक परीक्षा केंद्र और 2,532 प्राथमिक परीक्षा केंद्र स्थापित हुए थे।

UPTET result and final asnwer key LIVE: Check here 

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी का आयोजन 28 नवंबर, 2021 को होना था, लेकिन परीक्षा के ही दिन सुबह पेपर लीक हो जाने के कारण, UPTET 2021 परीक्षा को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा 23 जनवरी को दोबारा सफल परीक्षा आयोजन किया गया था।

Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check UPTET Result, CTET, Teachers, Latest Govt Jobs Notification here

Apr 05, 2022  |  10:22 AM (IST)
23 जनवरी को हुई थी यूपीटीईटी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 का परिणाम उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (यूपीबीईबी) द्वारा जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद आप इन्हें updeled.gov.in वेबसाइट से देख पाएंगे, इस परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया गया था।

Apr 05, 2022  |  09:50 AM (IST)
Sarkari Result Live - अनंतिम उत्तर कुंजी 

UPTET 2021 परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी और UPBEB ने उम्मीदवारों के लिए आपत्तियां उठाने के लिए UPTET अनंतिम उत्तर कुंजी 2021 जारी की थी। UPBEB अनंतिम कुंजी पर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को स्वीकार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करेगा। UPTET 2021 शेड्यूल के अनुसार, परिणाम 25 फरवरी, 2022 को जारी होने वाला था, लेकिन कथित तौर पर, विधानसभा चुनावों के कारण परिणाम की तारीख टाल दी गई थी।

Apr 05, 2022  |  09:13 AM (IST)
Sarkari Result 2022 - जीवनभर के लिए मान्य होगी वैधता

यूपीटीईटी परीक्षा पास करने वालों को बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसकी वैधता जीवन भर के लिए मान्य होगी। पहले इसकी वैलिडिटी सिर्फ 7 साल थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। फिलहाल उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) परिणाम updeled.gov.in पर जल्द जारी किया जाने वाला है।
 

Apr 05, 2022  |  08:26 AM (IST)
Sarkari Result Today - सबसे तेज नतीजे

इस साल 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा की प्राथमिक उत्तर कुंजी 27 जनवरी को जारी की गई थी। यही आधिकारिक लास्ट अपडेट ​था, अब जल्द ही updeled.gov.in पर नई जानकारी आएगी। सबसे तेज नतीजों के लिए इस पेज से जुड़े रहिए।

Apr 05, 2022  |  07:46 AM (IST)
यूपीटीईटी परिणाम को लेकर स्टेटस

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी 28 नवंबर, 2021 को होनी थी, लेकिन परीक्षा के दिन ही पेपर लीक होने के कारण यूपीटीईटी 2021 की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 23 जनवरी, 2022 को दोबारा से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की भी जारी की गई, लेकिन उसके बाद से कोई अपडेट नहीं आया है।

Apr 05, 2022  |  07:20 AM (IST)
Sarkari Naukri Live - यहां से देखें रिजल्ट?

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) परिणाम जल्द जारी होने वाले हैं, हालांकि Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) परिणाम की घोषणा की सही तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। इसलिए, उम्मीदवारों को यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करना चाहिए, इसके अलावा वे timesnowhindi.com/education इस लिं​क के माध्यम से भी सारे अपडेट पा सकेंगे।
 

Apr 05, 2022  |  06:27 AM (IST)
Sarkari Result Today - जल्द आएगा यूपीटेट परिणाम

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (UPTET) के परिणाम की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आप updeled.gov.in पर स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। हालांकि आपको इस वेबसाइट पर भी रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक मिल सकेगा।

Apr 04, 2022  |  11:46 PM (IST)
Sarkari Result Live - अंतिम उत्‍तर कुंजी जल्द होगी जारी

परिणाम के अलावा, UPTET 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। इससे पहले प्राथमिक उत्तर कुंजी 27 जनवरी 2022 को जारी की गई थी, इस पर छात्रों को 01 फरवरी तक चुनौती देने की अनुमति दी गई थी।

Apr 04, 2022  |  10:57 PM (IST)
UPTET Result 2021: दो शिफ्ट में हुआ था पेपर

यूपीटीईटी 2021 का आयोजन 23 जनवरी को दो शिफ्ट में हुआ था। इसमें प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक के लिए 8,73,552 उम्‍मीदवार शामिल हुए थे। 
 

Apr 04, 2022  |  10:18 PM (IST)
UPTET Result 2021: परीक्षार्थियों में देरी पर नाराजगी

यूपीटीईटी परीक्षा के रिजल्ट में देरी होने के कारण अभ्यर्थियों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। वे लगातार सोशल मीडिया पर इसे जल्‍द से जल्‍द जारी किए जाने की अपील कर रहे हैं। 

Apr 04, 2022  |  08:42 PM (IST)
UPTET Result 2021: योग्‍य उम्‍मीदवारों को मिलेगा सर्टिफिकेट

यूपीटीईटी परीक्षा पास करने वालों को बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जिसकी वैधता जीवन भर के लिए मान्य होगी। पहले इसकी वैलिडिटी सिर्फ 7 साल थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है।

Apr 04, 2022  |  07:47 PM (IST)
Sarkari Result Live - ऐसे डाउनलोड करें रिजल्‍ट

चरण 1: यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर यूपीटीईटी 2021 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। यह आपको एक नए पेज पर ले जाएगा।

चरण 3: इस पृष्ठ पर पंजीकरण क्रेडेंशियल भरें। परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 4: इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और सहेजें।

Apr 04, 2022  |  07:08 PM (IST)
UPTET Result 2021: 21 लाख से अधिक उम्‍मीदवारों ने कराया था रजिस्‍ट्रेशन

यूपीटीईटी 2021 का आयोजन 23 जनवरी को दो शिफ्ट में हुआ था। इसमें लगभग 21 लाख उम्‍मीदवार शामिल हुए थे। इसमें प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक के लिए 8,73,552 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। 
 

Apr 04, 2022  |  06:40 PM (IST)
UPTET Result 2021: पेपर लीक के चलते दोबारा हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी 28 नवंबर, 2021 को होनी थी, लेकिन परीक्षा के दिन ही पेपर लीक होने के कारण यूपीटीईटी 2021 की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। ऐसे में परीक्षा का दोबारा आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था। 

Apr 04, 2022  |  06:14 PM (IST)
UPTET Result 2021: पहले फरवरी में जारी होने वाले थे परिणाम

यूपीटेट के रिजल्‍ट पहले 25 फरवरी 2022 को घोषित होने वाले थे, लेकिन यूपी में विधान सभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू कर दी गई। साथ ही परिणाम जारी किए जाने पर रोक लगा दी गई। इसी के चलते परिणाम अभी तक जारी नहीं हो पाए हैं। 

Apr 04, 2022  |  05:38 PM (IST)
Sarkari Result Live - क्‍वालिफाई उम्‍मीदवार इन पदों के लिए कर सकते हैं अप्‍लाई

यूपीटीईटी एक योग्‍यता परीक्षा है। जिसका आयोजन साल में एक बार होता है। इस परीक्षा में क्‍वालिफाई करने वाले उम्‍मीदवार यूपी के सरकारी स्‍कूल में टीचिंग के पदों के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। 

Apr 04, 2022  |  05:07 PM (IST)
UPTET Result 2021: समीक्षा के आधार पर जारी होगा फाइनल रिजल्‍ट

बोर्ड ने इससे पहले यूपीटेट प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। जिस पर आपत्ति उठाने को मौका दिया गया था। आंसर की पर दर्ज आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर की तैयार होगी और फाइनल रिजल्‍ट जारी किया जाएगा। 

Apr 04, 2022  |  04:31 PM (IST)
UPTET Result 2021: जानिए कितने उम्‍मीदवार हुए थे शामिल

UPTET 2021  परीक्षा में कुल 10,73,302 उम्मीदवार प्राथमिक स्तर की परीक्षा (पेपर 1) में शामिल हुए थे।  जबकि उच्च प्राथमिक स्तर (पेपर 2) के लिए कुल 7,48,810 उम्‍मीदवारों ने परीक्षा में हिस्‍सा लिया था। अब उम्‍मीदवारों को परिणाम का इंतजार है, जो किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। 

Apr 04, 2022  |  03:49 PM (IST)
Sarkari Result Live - आजीवन मान्‍य होगा सर्टिफिकेट

यूपीटीईटी परीक्षा पास करने वालों को बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जिसकी वैधता आजीवन मान्‍य होगी। पहले इसकी वैलिडिटी महज 7 साल थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। 

Apr 04, 2022  |  03:13 PM (IST)
Sarkari Result Live - आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्‍ट

यूपीटेट रिजल्‍ट किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। ये आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किए जाएंगे जिसे उम्‍मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से चेक कर पाएंगे। उम्‍मीदवार अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से लॉगिन करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।