Lucky Mole: शरीर की इन 5 जगहों पर तिल का क्या है मतलब? जानें कौन सा वाला है सबसे लकी

Lucky Sign on Body: समुद्र शास्त्र के अनुसार, इसे देखकर किसी इंसान के भविष्य और व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि ये तिल शरीर पर कहां मौजूद है, ये भी काफी मायने रखता है। शरीर पर मौजूद हर तिल शुभ और अशुभ परिणाम देता है।

Lucky Mole in Body
शरीर की इन 5 जगहों पर तिल होने का क्या है मतलब 
मुख्य बातें
  • शरीर पर इन 5 जगहों पर तिल का मतलब जानते हैं आप
  • जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करते हैं ऐसे लोग
  • जानें, तिल कब होते हैं शुभ और अशुभ

Jyotish Upaay Lucky Mole On Body: ज्योतिष शास्त्र में शरीर पर मौजूद तिल का विशेष महत्व बताया गया है। ये तिल आपके जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार, इसे देखकर किसी इंसान के भविष्य और व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि ये तिल शरीर पर कहां मौजूद है, ये भी काफी मायने रखता है। शरीर पर मौजूद हर तिल शुभ और अशुभ परिणाम देता है। आइए आज आपको बताते हैं कि शरीर के कौन से हिस्से पर तिल शुभ और अशुभ समझे जाते हैं।

कान पर तिल
समुद्र शास्त्र के अनुसार, यदि किसी इंसान के दाएं कान पर तिल हो तो इसे एक शुभ संकेत समझा जाता है। ऐसे लोग जीवन में भौतिक सुखों का आनंद लेते हैं। उन्हें जीवन की हर बड़ी खुशी हासिल होती है।

Also Read: कब है जीवित्पुत्रिका व्रत? तिथि के साथ जानें किस भगवान की करें पूजा और महत्व

कंधे पर तिल
 जिन लोगों के कंधे पर तिल होता है, वे दृढ़ संकल्प लेने वाले होते हैं। ये लोग एक बार किसी काम को पूरा करने की जिद पकड़ लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ऐसे लोग आगे चलकर बड़ा मुकाम हासिल करते हैं।

कमर पर बाईं ओर तिल

जिन लोगों की कमर पर बाईं ओर तिल होता है, वे बहुत ज्यादा खर्चीले होते हैं। हालांकि इनके जीवन में रुपये-पैसे की कभी कमी नहीं रहती है। इनके पास आय के पर्याप्त साधन रहते हैं।

Also Read: पुरुषों की इन तीन खूबियां को देखकर महिलाएं हो जाती हैं फिदा! क्‍या आपमें भी हैं ये खास गुण?

दाएं गाल पर तिल
 जिन लोगों के दाएं गाल पर तिल होता है, उनका दांपत्य जीवन हमेशा खुशहाल रहता है। पार्टनर के साथ उनकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी रहती है। व्यवहारिक तौर पर ये लोग बहुत रोमांटिक भी होते हैं।

होंठ पर तिल
 समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के होठों पर तिल होता होता है, वे हमेशा किसी ना किसी उलझन में फंसे रहते हैं। ये लोग बात-बात पर अपने भाग्य को कोसना शुरू कर देते हैं। ऐसे लोग जीवन में बहुत कम बार अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट होते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर