02 July 2020 ka panchang: इस समय करें एकादशी व्रत का पारण, डेढ़ घंटे रहेगा राहुकाल

02 जुलाई 2020 का पंचांग, शुभ समय: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। सुबह के समय देवशयनी एकादशी व्रत का पारण क‍िया जाएगा। आज ही दोपहर बाद से त्रयोदशी भी लग जाएगी।

Aaj Ka panchang 02 july 2020 hindi sunset and sunrise time rahukal vrat puja aaj ka shubh samay panchang today
Aaj Ka panchang 02 july 2020 
मुख्य बातें
  • 2 जुलाई को देवशयनी एकादशी व्रत का पारण करें
  • आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी का समय दोपहर 03: 15 तक का है
  • आज के द‍िन श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करना शुभ रहेगा

Aaj ka Panchang 02 July 2020: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी है जो कि सायंकाल 03 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। इसके बाद से त्रयोदशी लग जाएगी। आज गुरुवार है। आज चन्द्रमा मंगल प्रधान वृश्चिक राशि में है। आज चन्द्रमा तुला राशि में है। सूर्य अभी मिथुन में हैं। आज गणेश व विष्णु उपासना का विशेष फल है। आज श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।

panchang today, 2 july ka panchang 

दिनांक  02 जुलाई
माह आषाढ़
पक्ष शुक्ल
तिथि द्वादशी
दिवस गुरुवार
नक्षत्र अनुराधा
करण बालव
सूर्योदय 05:27am
सूर्यास्त 07:25pm
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि वृश्चिक

panchang today 02 july 2020 : Muhurat Samay 

शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:56pm से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03: 47pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09pm से 07:36pm तक

इसके अलावा ध्‍यान दें क‍ि 2 जुलाई 2020 को राहुकाल  दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई कार्य आरंभ करें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर