पंचांग, 03 August 2020: आज करें भगवान शिव की पूजा, रक्षाबंधन के दिन रखें व्रत

आज का पंचांग, 03 अगस्त: पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। आज रक्षाबंधन में बहनें भाइयों के हाथ में राखी बांधती हैं। जानिए कब है आज शुभ मुहूर्त...

Panchang 03 August 2020 आज का पंचांग
Aaj ka Panchang 03 August 2020 आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज रक्षाबंधन है।
  • रात्रि 09:30 तक ही श्रावण पूर्णिमा है।
  • भगवान शिव की पूजा करें।

Aaj Ka Panchang 03 अगस्त:  आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज रक्षाबंधन है।आज सोमवार है।रात्रि 09:30 तक ही श्रावण पूर्णिमा है।आज व्रत रहें।आज बहनें भाइयों के हाथ में राखी बांधती हैं। भगवान शिव की पूजा करें। आज रूद्राभिषेक करवाने का अनंत पुण्य है।

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।

उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।सूर्य अभी कर्क में हैं।आज शिव उपासना का महान दिवस है।

आज का पंचांग 03 अगस्त 2020

दिनांक 03 अगस्त
माह श्रावण
पक्ष शुक्ल
तिथि पूर्णिमा 09:30pm तक फिर प्रतिपदा
दिवस सोमवार
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
करण विष्टि
सूर्योदय 05:44 am
सूर्यास्त 07:11 pm
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि मकर
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:59 pm से 12:54 pm
विजय मुहूर्त 02:49 pm से 03:51 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:11 pm से 07:39 pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर