आज का पंचांग, 03 फरवरी 2021: आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है, पढ़ें बुधवार का पंचांग

आज का पंचांग 03 फरवरी 2021: आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। जानें बुधवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 03 February, आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 03 February, आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज अन्न दान का बहुत महत्व है।
  • आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
  • पढ़ें बुधवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 03 February 2021: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। आज कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। आज चित्रा नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। चन्द्रमा आज कन्या राशि में है। 09:49 am के बाद तुला में जाएगा। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 03 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 03 फरवरी 2021
तिथि खष्ठी 02:13pm तक फिर सप्तमी
दिवस बुधवार
नक्षत्र चित्रा
करण वणिज
सूर्योदय 07:13 am
सूर्यास्त 05:59 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि कन्या 09:49am तक फिर तुला
शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:21 pm से 03:08 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:49 pm से 06:12 pm तक

आज राहुकाल प्रातकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर