03 जून 2022 का पंचांग: विष्णु व लक्ष्मी उपासना व व्रत का पुण्य भी है, जानें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 02 June 2022: 01 जून को गणेश स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक रहेगा। इस दिन शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक जरूर करें।यहां पढ़ें बुधवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Aaj ka Panchang 03 June 2022
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है।
  • आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।
  • पढ़ें शुक्रवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

03 June 2022 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। पुनर्वशु नक्षत्र है। आज शुक्रवार  का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लछ्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें ।अरण्यकाण्ड के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शुक्रवार को विष्णु व लक्ष्मी उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 03 जून 2022 (Today Panchang)

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा जून का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

दिनांक 03 जून 2022  
दिवस शुक्रवार
माह ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष    
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय

05:23 am

सूर्यास्त 07:15 pm
नक्षत्र पुनर्वसु
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

मिथुन12:22 pm तक फिर कर्क

करण

वणिज

योग

शुक्ल

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें राशिफल

अभिजीत मुहूर्त  11:53 am से 12:47 pm तक।
विजय मुहूर्त  02:32 pm से 03:25 pm तक  
गोधुली मुहूर्त  06:42 pm से 07:08 pm तक

राहुकाल का समय सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर