Aaj Ka Panchang: श्रावण शुक्ल की अष्टमी पर स्वाती नक्षत्र, देखें 05 अगस्त का पंचाग, जानें शुभ मुहूर्त व राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 05 August 2022: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। जानें आज कौन सा नक्षत्र रहेगा और आज की तिथि, कब रहेगा शुभ मुहूर्त और किस समय लगेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 05 august 2022 in Hindi
Aaj Ka Panchang 05 august 2022 in Hindi 

Panchang Today (आज का पंचांग) 05 August 2022: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। स्वाती नक्षत्र है। आज लोग व्रत रखकर माता दुर्गा जी की पूजा करते हैं। आज बहुत पावन व्रत है। भगवान शिव जी को प्रसन्न करने का पावन अवसर भी है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में दुर्गा जी का दर्शन करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का रोग निवारण हेतु आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। अन्न दान का पुण्य भी अनन्त है।

Horoscope Today, 05 August 2022

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 05 August 2022 in Hindi

दिनांक- 05 अगस्त 2022

दिवस- शुक्रवार

माह- श्रावण, शुक्ल पक्ष

तिथि- अष्टमी 

सूर्योदय- 05:49 am

सूर्यास्त- 07:07 pm

नक्षत्र- स्वाती

सूर्य राशि- कर्क

चन्द्र राशि- तुला

करण- विष्टि

योग- शुभ

05 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

05 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त- 11:53 am से 12:42 pm तक

05 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त- 02:32 pm से 03:29 pm तक

05 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त- 06:46 pm से 07:19 pm तक

05 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर