आज का पंचांग 19 अगस्त 2020: आज गणेश जी की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें

आज का पंचांग 19 अगस्त 2020: आज विक्रम संवत 2077 भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। प्रातःकाल 08 बजकर 10 मिनट के बाद प्रतिपदा लग जाएगी।

Aaj Ka Panchang 19 August
Aaj Ka Panchang 19 August 

आज का पंचांग 19 अगस्त 2020: आज विक्रम संवत 2077 भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। प्रातःकाल 08 बजकर 10 मिनट के बाद प्रतिपदा लग जाएगी। आज चन्द्रमा सिंह राशि में है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज गणेश जी की पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज विष्णु जी की पूजा का भी अनन्त फल है। अन्न का दान करें।

Aaj Ka Panchang 19 August 2020:

दिनांक 19 अगस्त
माह भाद्रपद
पक्ष कृष्ण
तिथि अमावस्या08:10am तक फिर प्रतिपदा
दिवस बुधवार
नक्षत्र मघा
करण नागव
सूर्योदय 05:54 am
सूर्यास्त 06:55 pm
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि सिंह 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत अभिजीत-नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03: 45pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09pm से 07:37pm तक

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर