11 मई 2022 का पंचांग: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, हनुमान जी व गणेश जी की स्तुति करें

Aaj ka Panchang 11 May 2022: हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज व्रत रखने का महान दिवस है। यहां पढ़ें बुधवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

पंचांग, aaj ka panchang
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है।
  • आज व्रत रखने का महान दिवस है।
  • पढ़ें बुधवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

11 May 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है।आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार व्रत का पारण करें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हनुमान जी व गणेश जी की स्तुति करें। आज मूंग के दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 11 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 11 मई 2022  
दिवस बुधवार
माह वैशाख,शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी
सूर्योदय

05:33 am

सूर्यास्त 07:02 pm
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

सिंह

करण

तैतिल

योग

व्याघात

अभिजीत मुहूर्त  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:27 pm से 03:19 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:17 pm से 06:35 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30​ बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर