Panchang Today, 12 जनवरी 2022 का पंचांग: बुधवार को करें माता काली जी की विधिवत पूजा, जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त

12 January 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए बुधवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 12 जनवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Panchang tithi in hindi Aaj ka Panchang 12 January 2022 today
12 जनवरी का पंचांग 
मुख्य बातें
  • बुधवार को रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • पढ़ें बुधवार का पंचांग, जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त।

12 January 2022 Ka Panchang: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। 04:52pm के बाद एकादशी है। भरणीनक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। गणेश जी का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। बुधवार को रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुध के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 12 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 12 जनवरी 2022
दिवस बुधवार
माह पौष, शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 04:52pm तक फिर एकादशी
सूर्योदय 07:16 am
सूर्यास्त 05:45 pm
नक्षत्र भरणी 1:59 pm तक फिर कृतिका
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि मेष 08:45 pm तक फिर वृष
करण गरज 04:57 pm तक फिर वणिज
योग साध्या
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:27 pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर