12 मई 2022 का पंचांग: हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ, जानें गुरुवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 12 May 2022: आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। यहां पढ़ें गुरुवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

पंचांग, aaj ka panchang
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें।
  • हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है।
  • पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

12 May 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है।उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है।आज गुरुवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु  जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। दुर्गा जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

ये भी पढ़ें: साईं की पूजा करते हुए रखें इन बातों का ध्यान, वरना भूल नहीं होगी माफ

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 12 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 12 मई 2022  
दिवस गुरुवार
माह वैशाख,शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी 
सूर्योदय

05:32 am

सूर्यास्त 07:04 pm
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

कन्या

करण

वणिज

योग

हर्षण

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका 12 मई 2022 का दिन

अभिजीत मुहूर्त  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:27 pm से 03:19 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:17 pm से 06:35 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30​ बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर