आज का पंचांग, 13 मार्च 2021: आज काले कपड़े के दान का है बहुत महत्व, पढ़ें शनिवार का पंचांग

आज का पंचांग 13 मार्च 2021: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। पढ़ें शनिवार का पंचांग और जानें आज के मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 13 March, आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 13 March, आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें।
  • आज काले वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है।
  • पढ़ें 13 मार्च का पंचांग और जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 13 March 2021: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल व उड़द का दान करें। आज काले वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज पीपल को जल दें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज चन्द्रमा कुम्भ में हैं।

प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 13 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 13 मार्च 2021
दिवस शनिवार
माह फाल्गुन, कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
सूर्योदय 06:35 am
सूर्यास्त 06:25 pm
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
सूर्य राशि कुंभ
चन्द्र राशि कुंभ 06 pm तक फिर मीन
करण नाग
योग वज्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:09 pm से 12:58 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:20 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:13 pm से 06:37 pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर