Panchang Today, 14 नवंबर 2021 का पंचांग: आज करें श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ, जानें रविवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

14th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 14 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Aaj Ka panchang 14th November 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 14th November 2021, 14 नवंबर 2021 का पंचांग
14 नवंबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज व्रत रहें व दान पुण्य करें।
  • रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • आज के पंचांग से जानें 14 नवंबर का शुभ और अशुभ मुहूर्त।

14 November 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है व पूर्व भाद्रपद नक्षत्र है। आज देवोत्थान एकादशी का पावन व्रत है। अतः भगवान विष्णु जी के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है। सूर्य के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 14 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 14 नवंबर 2021
दिवस  रविवार
माह कार्तिक, शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा
सूर्योदय 06:48 am
सूर्यास्त 05:23 pm
नक्षत्र पूर्वभाद्रपद
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि कुंभ 10:15 am तक फिर मीन
करण वणिज
योग हर्षण 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 pm से 12:51 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:36pm तक।
गोधुली मुहूर्त 06:55 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर