आज का पंचांग, 16 दिसंबर 2020: आज दुर्गासप्तशती का करें पाठ, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग, 16 दिसंबर 2020: आज बुधवार है। श्री गणेश जी की पूजा का दिवस है।आज माता दुर्गा व भैरो जी की पूजा भी करें। आज उड़द का दान करें। पढ़ें आज का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

16 दिसंबर का पंचांग
16 दिसंबर का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज बुधवार है। श्री गणेश जी की पूजा का दिवस है।
  • आज माता दुर्गा व भैरो जी की पूजा भी करें।
  • आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

Aaj Ka Panchang 16 December 2020:  आज मृगशिरा माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। आज बुधवार है। श्री गणेश जी की पूजा का दिवस है।आज माता दुर्गा व भैरो जी की पूजा भी करें। आज उड़द का दान करें। आज मूंग की दाल के दान का बहुत महत्व है।आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। बहुत लोग आज व्रत भी रखते हैं। 

आज गो माता को पालक खिलाने का अनन्त पुण्य है। चन्द्रमा धनु राशि में है। धनु का स्वामी गुरु है।आज से सूर्य धनु में एक माह तक रहेंगे।आज सूर्य व चन्द्रमा दोनों धनु राशि में गोचर कर रहे हैं।
  
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

पंचांग 16 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 16 दिसम्बर 2020
तिथि अमावस्या
दिवस बुधवार
नक्षत्र ज्येष्ठा
माह मृगशिरा
करण कौलव
योग वृद्धि
सूर्योदय 07:07 am
सूर्यास्त 05:26pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि धनु
शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 01:58pm से 02:36pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:15pm से 05:42pm तक

आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज दान पुण्य करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर