Panchang Today, 18 दिसंबर 2021 का पंचांग: धन प्राप्ति के लिए करें कनकधारास्तोत्र का पाठ, ये रहा शनिवार का पंचांग

18th December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 18 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Aaj Ka panchang 18 December 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 18 December 2021, 18 दिसंबर 2021 का पंचांग
18 दिसंबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज तिल दान का भी बहुत महत्व है।
  • धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • पढ़ें शनिवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

18 December 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है व रोहिणी नक्षत्र है। नियमानुसार शनि देव की पूजा करें। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य ना बोलें। दान पुण्य करें। आज तिल दान का भी बहुत महत्व है। माता काली जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है।

पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 18 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 18 दिसंबर 2021
दिवस शनिवार
माह मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी
सूर्योदय 07:09 am
सूर्यास्त 05:27 pm
नक्षत्र रोहिणी
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि वृष
करण वणिज
योग साध्य
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

राहुकाल का समय- प्रातःकाल 09 बजे से10:30 बजे तक है। इस दौरान किसी शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर