18 जून 2022 का पंचांग: शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना का पुण्य है, जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 18 June 2022: आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। यहां पढ़ें शनिवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Aaj ka Panchang 18 June 2022
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।
  • आज माता काली जी की स्तुति करें।
  • पढ़ें शनिवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

18 June 2022 Ka Panchang: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की पंचमी है। श्रवण नक्षत्र है। आज हनुमान जी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य  है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें राशिफल

आज का पंचांग 18 जून 2022 (Today Panchang)

दिनांक 18 जून 2022  
दिवस शनिवार
माह

आषाढ़,कृष्ण पक्ष

तिथि पंचमी 
सूर्योदय

05:23 am

सूर्यास्त 07:21 pm
नक्षत्र श्रवण
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि

मकर 06:45 pm तक फिर कुंभ

करण

कौलव

योग

वैधृति

ये भी पढ़ें: ऐसे सपने बना सकते हैं आपको अमीर! धन प्राप्ति से पहले स्वप्न में मिलते हैं ये संकेत

अभिजीत मुहूर्त  11:53 am से 12:45 pm तक
विजय मुहूर्त 02:31 pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:41 pm से 07:06 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर