21 अप्रैल 2022 का पंचांग: वैशाख माह कृष्ण पक्ष की पंचमी पर करें शिव जी की उपासना, देखें इस दिन का पंचांग

21 April 2022 ka Panchang: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की पंचमी है। मूल नक्षत्र है। इस दिन भगवान शिव जी के साथ दुर्गा जी की पूजा भी करें। यहां पढ़ें बुधवार का पंचांग और शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Panchang 21 April 2022
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • 21 अप्रैल को वैशाख माह कृष्ण पक्ष की पंचमी है।
  • इस दिन भगवान शिव जी की पूजा करें।
  • 21 अप्रैल को हनुमानबाहुक का पाठ करना लाभदायक है।

21 April 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की पंचमी है। मूल नक्षत्र है। आज गणेश जी व विष्णु जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज रुद्राभिषेक करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में शिव जी का दर्शन करें। शिवपुराण का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Also Read: अंक ज्योतिष, 21 अप्रैल 2022: 02 अंक वालों को जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

आज का पंचांग 21 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 21 अप्रैल 2022  
दिवस गुरुवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी 
सूर्योदय

05:50am

सूर्यास्त 06:49pm
नक्षत्र मूल
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

धनु

करण तैतिल
योग

परिघ

ये भी पढ़ें: Horoscope Today, 21 April 2022: मिथुन राशिफल वालों का दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

अभिजीत मुहूर्त  11:56 am से 12:47 pm तक
विजय मुहूर्त 02:23 pm से 03:16 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:07 pm से 06:39 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर