Aaj Ka Panchang: आज है श्रावण माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी, जानें गुरुवार के दिन कब रहेगा शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 21 July 2022: देखें 21 जुलाई, गुरुवार यानी आज का पूरा पंचांग। जानें क्या होगी आज की तिथि, कब रहेगा शुभ मुहूर्त और किस समय रहेगा राहुकाल।

aaj ka panchang, aaj ka panchang in hindi, panchang 2022, today panchang, today panchang in hindi
Aaj Ka Panchang 21 July 2022 in Hindi 

Aaj Ka Panchang 21 July 2022 in Hindi: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर अश्वनी नक्षत्र रहने वाला है। आज लोग गुरुवार का व्रत रखकर भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं। आज बहुत पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

Horoscope Today, 21 July 2022

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 21 July 2022 in Hindi

दिनांक- 21 जुलाई 2022

दिवस- गुरुवार

माह- श्रावण, कृष्ण पक्ष 

तिथि- अष्टमी 08:15 am तक फिर नवमी

सूर्योदय- 05:36 am

सूर्यास्त- 07:20 pm

नक्षत्र- अश्वनी

सूर्य राशि- कर्क

चन्द्र राशि- मेष

करण- कौलव

योग- धृति

21 जुलाई 2022 के शुभ मुहूर्त

21 जुलाई 2022 का अभिजीत मुहूर्त-11:53 am से 12:42 pm तक।

21 जुलाई 2022 का विजय मुहूर्त- 02:32 pm से 03:29 pm तक

21 जुलाई 2022 का गोधुली मुहूर्त- 06:46 pm से 07:19 pm तक

21 जुलाई 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर