Panchang Today, 21 अक्टूबर 2021 पंचांग: धन प्राप्ति के लिए करें कनकधारास्तोत्र का पाठ, पढ़ें आज का पंचांग

21st October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए गुरुवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। शुभ मुहूर्त और दिन की ग्रह स्थितियां।

Aaj Ka panchang 21st October 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 21st October 2021, 21 अक्टूबर 2021 का पंचांग
21 अक्टूबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें।
  • धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

21 October 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज आश्वनी नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज असत्य ना बोलें। दान पुण्य करें। आज दान का भी बहुत महत्व है। गुरुवार को विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। 

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 21 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 21 अक्टूबर 2021
दिवस गुरुवार
माह कार्तिक, कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा
सूर्योदय 06:29 am
सूर्यास्त 05:42 pm
नक्षत्र आश्वनी
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि मेष
करण बालव
योग वज्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:45 am से 12:29 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस अंतराल में कोई भी नया या शुभ काम करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर