आज का पंचांग, 23 फरवरी 2021: आज करें लाल फलों का दान, जानें मंगलवार का शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 23 फरवरी 2021: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पढ़ें 23 फरवरी का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 23 February, आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 23 February, आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज मंगल के बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है।
  • आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें।
  • पढ़ें 23 फरवरी का पंचांग और जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 23 February 2021: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। एकादशी का व्रत बहुत ही पुण्यदायी है। आज आद्रा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की पूजा के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज लाल फलों का दान करें। आज मसूर की दाल के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज मंगल के बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज मंगलवार है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 23 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 23 फरवरी 2021
दिवस मंगलवार
माह माघ, शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 06:57 am
सूर्यास्त 06:14 pm
नक्षत्र आद्रा
सूर्य राशि कुंभ
चन्द्र राशि मिथुन
करण विष्टि
योग आयुष्मान
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:13 am से 12:57 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:16 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:02 pm से 06:26 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर