25 मार्च 2022 का पंचांग: चैत्र माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर करें भगवान शिव की उपासना, देखें इस दिन का पंचांग

25 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए शुक्रवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 25 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

panchang tithi in hindi Panchang shubh muhurat Aaj ka Panchang 25 March 2022 today -
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • 25 मार्च को है चैत्र माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी।
  • इस दिन करें भगवान शिव की उपासना।
  • इस दिन तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है।

25 March 2022 ka Panchang: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। इस अवसर पर रात्रि पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है। आज मूल नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें व तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे, जिससे बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य रहेगा।

Also Read: Horoscope Today, 25 March 2022: धनु व कन्या राशि वालों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 25 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 25 मार्च 2022
दिवस शुक्रवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी
सूर्योदय 06:22 am
सूर्यास्त 06:34 pm
नक्षत्र मूल
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि धनु
करण बालव
योग

वरियांन

Also Read: Sheetla Ashtami 2022 Vrat And Puja Vidhi: ऐसे करें शीतला अष्टमी का व्रत व पूजन, आरोग्य जीवन का मिलेगा वरदान

शुभ मुहूर्त- अभिजीत   12:14 am से 12:58 pm तक
विजय मुहूर्त 02:27 pm से 03:15 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:05 pm से 06:26 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर