आज चंद्रमा मेष व कर्क राशि को विशेष लाभान्वित करेंगे। कुम्भ व कन्या राशि के लोग जॉब में सफल रहेंगे। कर्क व सिंह के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धनु व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं
1. मेष राशिफल- इस राशि के जातक अपने आत्मबल से आज कई बड़े कार्य सम्पन्न कर लेंगे। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में परिवर्तन की संभावना है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। गाय को भोजन कराएं।
2. वृष राशिफल- आज का दिन संघर्ष के बाद सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। कन्या व मकर मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। नीला रंग शुभ है।
3. मिथुन राशिफल- बुध वाणी का प्रभाव देता है। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए जॉब की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल- धन प्राप्ति के संयोग बन रहे हैं। किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारम्भ करेंगे। सफेद रंग शुभ है। धन का व्यय रियल स्टेट में होगा। सिंह व मीन राशि का सहयोग ले सकते हैं।
5. सिंह राशिफल- सूर्य का मकर में गोचर आपको राजनीतिक व आर्थिक लाभ दे रहा है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। कर्क आपकी सहायक राशि है।
6. कन्या राशिफल- छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में सुधार होगा। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। मेष व वृश्चिक राशि से लाभ सम्भव है। राजनीतिज्ञों को संघर्ष करना होगा।
7. तुला राशिफल- व्यवसाय से धन प्राप्ति संभव है। जॉब वर्क से यात्रा हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई रुका कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। कन्या व तुला राशि का सहयोग लें।
8. वृश्चिक राशिफल- जॉब में संघर्ष है। मंगल आत्मबल बढ़ाएगा। आज आप हनुमान जी के मंदिर अवश्य जाएं। कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज मददगार हैं। नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
9. धनु राशिफल- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि आपकी मित्र राशियां हैं जो आज आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं।
10. मकर राशिफल- कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। वृष एवं कन्या राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। शनि की इस राशि में उपस्थिति आर्थिक प्रगति के लिए बेहतर है।
11. कुंभ राशिफल- छात्र सफल रहेंगे। जॉब में संघर्ष रहेगा। व्यवसाय में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ करेंगे। हनुमान जी का आशीर्वाद लें। नीला व सफेद रंग शुभ है। तुला व वृष राशि का सहयोग लें।
12. मीन राशिफल- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बहुत लंबी दूरी की यात्रा मत करें। पीला रंग शुभ है। सिंह व कन्या राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। अन्न का दान करें।छात्रों का भी आज का दिवस शुभ है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल