राशिफल 20 अगस्त 2020: आज मेष व कन्या राशि के जातक को व्यवसाय में प्रगति, हनुमानबाहुक का करें पाठ

राशिफल 20 अगस्त 2020: मकर तथा तुला राशि के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 20 August, आज का राशिफल
Rashifal 20 August, आज का राशिफल 

आज का राशिफल 20 अगस्त 2020: ग्रहों के गोचर के अनुरूप आज मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कर्क राशि के जातक जाँब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मकर तथा तुला राशि के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज गृह निर्माण से सम्बंधित कार्यों  में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति कोई असावधानी बाद में परेशान कर सकता है। लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करें। गाय को केला खिलाएं।

वृष- जॉब में नवीन उत्तरदायित्व के मार्ग बनेंगे। व्यवसाय में किसी नयी कार्य योजना को विस्तार देंगे। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन-  आज स्वास्थ्य से खुश रहेंगे।धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा।आज आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कर्क- व्यवसाय में नवीन योजनाओं का उदय होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। बड़े भाई के सहयोग से कार्य बनेगा। चावल का दान करें। 

सिंह- सिंह का सूर्य प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य बनेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या- जॉब में एक नए चैलेंज का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में किसी नई सफलता से खुश रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं।

तुला- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। आज किसी सरकारी कार्य में मित्रों का सहयोग प्राप्त होना चाहिए। व्यवसाय को लेकर उत्साहित रहेंगे।

वृश्चिक- आज मंगल व चन्द्रमा वाहन क्रय करने की योजना बनाएंगे। आज आप अपने व्यवसाय को विस्तार देंगे। धन की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। जॉब में नवीन कार्यों का उदय है।

धनु- गुरु व चन्द्रमा जॉब में सफलता व व्यवसाय में कोई नया कार्य दिलवाएगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। चने की दाल का दान करें। 

मकर- शनि न्याय व सफलता का कारक ग्रह है। आप जॉब को सकारात्मक दिशा देंगे। नीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें व स्वस्थ रहें।

कुम्भ-  आज सफलता व प्रसन्नता का दिन है। आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। जॉब में भी सफलता के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्य होंगे। अन्न  दान करें।

मीन- आज घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान से मन हर्षित रहेगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में उन्नति देगा। पीला रंग शुभ है।धन का आगमन होगा। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर