Raksha Bandhan 2020: ऐसी राखी भूल कर भी ना बांधे भाई को, शुभ फल के ल‍िए राश‍ि अनुसार चुनें धागे का रंग

Rakhi According To Zodiac Sign : रक्षाबंधन पर बुरी नजर और बलाओं से बचाने के लिए जहां कुछ खास तरह की राखी भाई को बांधना शुभ फल देता है, वहीं कुछ राखियों को बांधने की शास्त्रों में पूरी तरह मनाही है।

Rakhi According To Zodiac Sign, राशि के अनुसार राखी
Rakhi According To Zodiac Sign, राशि के अनुसार राखी  
मुख्य बातें
  • राशि के अनुसार राखी बांधने से ग्रह स्वामी प्रसन्न होते हैं
  • राशि स्वामी की मजबूती से अन्य ग्रह भी मजबूत होते हैं
  • इस दिन राशि के अनुसार ही मिठाई खिलानी चाहिए

रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहनों के संबंध को और मजबूती देने के साथ प्यार से भरता है। इस दिन भाईयों की कलाई पर बांधा जाने वाला रक्षासूत्र एक पवित्र धागा मात्र नहीं होता, बल्कि इस सूत्र में प्यार और ईश्वर का आशीर्वाद समाहित होता है। इसलिए इस रक्षासूत्र को बांधने के लिए पवित्र समय और मंत्र का जाप किया जाता है। इस रक्षासूत्र का महत्व तब और बढ़ जाता है जब भाई की राशि के अनुसार रक्षासूत्र बांधा जाता है,लेकिन कुछ खास तरह की राखियों को बांधना बेहद अशुभ फल देता है, इसलिए यह जानना भी जरूर है की रक्षाबंधन पर कैसी राखी बांधनी चाहिए और कैसी नहीं।

राशि स्वामी के रंग के रक्षासूत्र जब कलाई पर बंधते हैं तो इससे राशि ग्रह भी और मजबूत होता है और हर तरह के कष्ट या संकट से भाई की रक्षा होती है। इस दिन भाई का मुंह भी राशि स्वामी की प्रधानता वाले रंग की मिठाई से करना भी शुभफल देता है। तो आइए जानें की किस राशि के लिए कैसा रक्षासूत्र बांधना चाहिए।

भूल कर भी न बांधें ऐसी राखी

भाई के लिए ऐसी राखी का चयन न करें, जो अटपटे या अशुभ संकेत देते हों। फैशनेबल और ट्रेंडिंग राखियों के नाम पर बाजार में कुछ भी बेचा जा रहा है। इसलिए ऐसी राखियों को लेने से बचें।  इस प्रकार की राखियां अशुभ फल देने वाली होती हैं। वहीं कभी भी भाई के लिए काले रंग की राखी न खरीदें। काला रंग हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य में नहीं प्रयोग किया जाता है। काले रंग की राखी बांधने से भाई पर नकारात्मक प्रभाव पडे़गा। 

राशि के अनुसार भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के होते हैं कई लाभ

मेष राशि के जातकों के लिए लाल रंग है शुभ

यदि आपके भाई की राशि मेष है तो उसके ग्रह स्वामी मंगल होंगे और मंगल ग्रह के लिए लाल रंग शुभ होता है। लाल रंग ऊर्जा का स्रोत है और इस रंग की राखी यदि आप भाई की कलाई पर बांधेंगी तो उसका विकास और प्रभाव बढ़ेगा। भाई का मुंह मीठा भी लाल रंग की मिठाई ही करें।

वृषभ राशि के जातकों के लिए सफेद रंग है शुभ

वृषभ राशि के जातक के ग्रह स्वामी शुक्र हैं और इस राशि के लिए सफेद रंग अत्यंत शुभकारी होता है। इसलिए सफेद रंग की राखी और मिष्ठान भाई को खिलाएं। इससे भाई को धन-वैभव और सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि के जातकों के लिए लाल हरा रंग है शुभ

मिथुन राशि के स्वमी बुध माने गए हैं और बुध का प्रिय रंग हरा होता है। ऐसे में भाई को हरें रंग की राखी बांधें और हरे रंग के मिष्ठान से ही उसका मुख मीठा करें। ऐसा करने से धन, रोग और मानसिक समस्याए दूर होती हैं।

कर्क राशि के जातकों के लिए पीला या सफेद रंग है शुभ

कर्क राशि के जातकों के ग्रह स्वामी चंद्रमा हैं और चंद्रमा के लिए पीला या सफेद रंग शुभ माना गया है। भाई की कलाई पर पीले-सफेद रंग की राखी बांध कर उसे रबड़ी या खीर खिलाएं।ऐसा करने से मानिसक सुख और वैभव की प्राप्ति होती है।

सिंह राशि के जातकों के लिए सुनहरे रंग है शुभ

सिंह राशि के जातकों के ग्रह स्‍वामी सूर्य देव हैं और उनका प्रिय रंग सुनरहरा है। इसलिए इस दिन सुनहरे रंग की राखी भाई को बांधें और पीली मिठाई खिलाएं। इससे सूर्य के समान भाई को तेज मिलता है और हर कार्य सफल होता है।

कन्या राशि के जातकों के लिए हरा रंग है शुभ

कन्या राशि के ग्रह स्वामी बुध हैं और बुध के लिए हरा रंग शुभ माना गया है। इसलिए भाई को हरे रंग की राखी बांधे और हरे रंग की मिठाई खिलाएं। इससे किसी भी कार्य में आ रही अड़चनें दूर होंगी।

तुला राशि के जातकों के लिए सफेद रंग है शुभ

इन राशि के ग्रह स्वामी शुक्र मानें गए हैं। इसलिए इस राशि के भाईयों को सफेद रंग की राखी बांध कर सफेद मिठाई ही खिलाएं। इससे धन-एश्वर्य और सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि के लिए लाल रंग होता है शुभ

इन जातकों के स्वामी मंगल देव हैं। इसलिए अपने भाई की कलाई पर लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधें और लाल पेड़ा खिलाएं। मंगल के आशीर्वाद से भाई पर हमेशा मंगल कृपा बरसेगी।

धनु राशि के लिए पीला रंग है शुभ

इस राशि के जातकों के ग्रह स्वामी बृहस्पति हैं और इस दिन भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधें, क्योंकि गुरु का रंग पीला प्रिय माना गया है। पीली मिठाई खिलाएं इससे भाई का वर्चस्व और सम्मान हमेशा बना रहेगा।

मकर राशि के लिए गहरा नीला रंग है शुभ

मकर राशि के जातकों के ग्रह स्‍वामी ग्रह शनि हैं। इसलिए इस राशि के भाई को गहरे नीले रंग की राखी बांधें और साथ में उसे जामुनी रंग की मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से शनि ग्रह का आशीर्वाद हर कार्य में सफलता दिलाता है।

कुंभ राशि के लिए जामुनी या गहरा नीला रंग है शुभ

कुंभ राशि के स्‍वामी ग्रह स्वामी भी शनि हैं, इसलिए इन्‍हें भी गहरे नीले रंग की राखी बांधे और जामनी रंग की मिठाई खिलाएं। शनि का प्रभाव यदि तेज होगा तो भाई राजा के समान बनेगा।

मीन राशि के लिए पीला रंग होता है शुभ

मीन राशि के जातकों के ग्रह स्वामी बृहस्पति हैं। इसलिए इस राशि वाले भाई को सुनहरे पीले रंग की राखी बांधें और केसर वाली खीर या पीली मिठाई खिलाएं। गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद धन, विद्या और सुखी परिवार देता है।

तो राखी पर अपने भाईयों की राशि के अनुसार राखी का चयन करें और उसी रंग की मिठाई खिला कर उसके संकट और कष्ट को दूर करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर