अंक ज्योतिष, 06 मई 2022: 03 अंक वालों के व्यवसाय में उन्नति है, 02 के जातकों की सेहत रहेगी अच्छी

Ank rashifal, Today Numerology 06 May 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शुक्रवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 06 मई का दिन?

अंक राशिफल, ank jyotish
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • 06 अंक वाले शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
  • 07 अंक वाले जातक स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अंकफल।

आज का अंकफल, 06 मई 2022: आज 06 मई 2022 है। 06 का अंक धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 06-05-2022 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

पढ़ें अपना 06 मई 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- कफ व श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय  में संघर्ष है। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी शनि जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में भाग्यांक 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 02 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 08 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: शुक्रवार को करें मां संतोषी की व्रत कथा का पाठ, जानें, कथा, पूजा विधि और महत्व

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। शुक्र व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में शुक्र, शनि व मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर