अंक ज्योतिष, 08 मार्च 2022: नौकरी को लेकर खुश रहेंगे 09 अंक वाले जातक, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 08 March 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार मंगलवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 08 मार्च का दिन?

numerology horoscope Ank jyotish rashifal 08 March 2022 predictions for all number
gy horoscope Ank jyotish rashifal 08 March 2022 predictions for all number  
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों को भाग्यांक 08 जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
  • 03 अंक के जातकों के व्यवसाय में उन्नति है।
  • 06 अंक के शुगर व बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

आज का अंकफल, 08 मार्च 2022: आज 08 मार्च 2022 है। 08 का अंक न्याय, धर्म, शिक्षा व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 08-03-2022 का भाग्यांक भी 08 ही रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 08 के मित्र अंक 04, 05 तथा 06 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 08 मार्च 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी दे सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Also Read: मंगलवार को गुड़ से करें ये छोटा सा उपाय, पल में चमक जाएगी किस्मत आपकी

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी शनि जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 आईटी व मैनेजमेंट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में शनि व राहु से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर व बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Also Read: मंगलवार को बजरंगबली पर चढ़ाएं पीपल के पत्ते की माला और पान, मिलेगा मनचाहा वरदान
 

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी व श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि अंक व भाग्य स्वामी होकर बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में शनि व मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है। उड़द का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर