अंक ज्योतिष, 11 मई 2022: इस अंक वालों को स्किन रोग से परेशानी हो सकती है, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Ank rashifal, Today Numerology 11 May 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार बुधवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 11 मई का दिन?

अंक राशिफल, ank jyotish
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • 05 अंक वालों की जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं।
  • 08 अंक के जातकों का स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
  • जानें क्या कहता है आपका बुधवार का अंकफल।

आज का अंकफल, 11 मई 2022: आज 11 मई 2022 है। 11 का संयुक्त अंक बहुत ही लकी, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 यहां दो बार आया है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। 02  का स्वामी चन्द्रमा है। आज 11-05-2022 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। चन्द्रमा, सूर्य मंगल व गुरु  परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका 11 मई का दिन, पढ़ें राशिफल

पढ़ें अपना 11 मई 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 04 व 08 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य व चन्द्रमा मित्र  हैं। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक -03 
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व राहु भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में लाभ दे सकते हैं। गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर  विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 मीडिया व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 03 व 04 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में शुक्र व चन्द्रमा का सपोर्ट है। सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 04 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन  शनि,चन्द्रमा व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। मंगल व गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

ये भी पढ़ें: घर में भूल कर भी न रखें बंद घड़ी, होता है अशुभ, दिशा का भी रखें विशेष ध्यान

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में सूर्य, चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 02 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर