अंक ज्योतिष, 29 जून 2022: इस अंक के बीपी के मरीज सावधानी बरतें, उड़द का दान करें 09 अंक के जातक

Ank rashifal, Today Numerology 29 June 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार बुधवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 29 जून का दिन?

Ank jyotish rashifal 29 June 2022
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • उड़द का दान करें 01 अंक के जातक।
  • 05 अंक वालों के जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अंकफल।

आज का अंकफल, 29 जून 2022: आज 29 जून 2022 है। 29 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 09 मंगल  का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक कर्म,धर्म व आध्यात्मिक योग का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है।आज 29-06-2022 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है।अंक 05 के मित्र अंक 4,7 तथा 8 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें राशिफल

पढ़ें अपना 29 जून 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में अंक 01 व 06 की हेल्प से प्रगति होगी। 04 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- राहु हड्डी रोग से परेशानी हो सकती है। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 05 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी बुध जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय-  भाग्यांक 05 बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 05 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 07 व 09 के उच्चाधिकारी  आपसे खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- शनि व बुध मित्र हैं।आज का दिन जॉब में पद परिवर्तन की तरफ प्रयास का है। बुध व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय-  व्यवसाय में बुध व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 05 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।               स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। उड़द का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर