Sawan 2022 Recipe: सावन के व्रत में मीठे का है विशेष महत्व, जानिए सेब के हलवे की रेसिपी

How To Cook Apple Halwa: सावन का महीना सबसे पवित्र होता है। इस महीने में भक्त भगवान शिव की आराधना में लीन हो जाते हैं। कई लोग सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं। ऐसे में व्रत रखने वालों को कुछ हेल्दी रेसिपी जैसे सेब का हलवा जरूर ट्राई करना चाहिए। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Apple Halwa Recipe
recipe tips  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • इस साल सावन के महीने की शुरूआत 14 जुलाई से हो चुकी है
  • इसकी समाप्ति 12 अगस्त को होगी सावन का तीसरा सोमवार 01 अगस्त को पड़ेगा
  • सावन में पड़ने वाले सोमवार का बहुत महत्व है

Apple Halwa Recipe: सावन का पावन महीना चल रहा है। यह महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। सावन के महीने में शिव भक्तों का मंदिरों में जमावड़ा लग जाता है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर जाते हैं। इस साल सावन के महीने की शुरूआत 14 जुलाई से हो चुकी है। इसकी समाप्ति 12 अगस्त को होगी। सावन का तीसरा सोमवार 01 अगस्त को पड़ेगा। सावन में पड़ने वाले सोमवार का बहुत महत्व है। यह व्रत कन्या मनचाहा वर पाने के लिए रखती हैं, वहीं सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए सावन के सोमवार का व्रत रखती हैं। ऐसे में अगर आप सावन के सोमवार का उपवास करने जा रही हैं। तो इस दिन व्रत में कुछ स्पेशल जरूर बनाएं। सावन के तीसरे सोमवार में इस बार आप सेब का हलवा ट्राई कर सकती हैं। व्रत में सेब का हलवा काफी हेल्दी रहेगा। यह सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाएगा। इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए जानते हैं सावन में सेब का हलवा बनाने की रेसिपी के बारे में..

Also Read- Raksha Bandhan 2022: राखी नहीं खरीद पा रही हैं तो कलावे से बांधिए रक्षा सूत्र, इसका है बहुत महत्व

जानिए, आसान रेसिपी

सेब का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सेब का छिलका छील दें। सभी सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें। इसमें आधा बादाम डालकर हल्का भूनें। इसी से आपको हलवे को गार्निश करना है। उसी कड़ाही में सेब डालकर 5 मिनट पकाएं। अब उसमें दूध डाल दें। इसे चलाती रहें। कम आंच पर 15 मिनट पकाएं। टुकड़ों को स्मैश करती रहें।अब उसमें चीनी डालें और फिर चलाती रहें। अब नारियल पाउडर, अखरोट पिसा हुआ, बचा हुआ बादाम और किशमिश मिला दें। अच्छी तरह से मिश्रण के गाढ़ा होने तक भूनें। फिर गैस बंद कर लें। फिर इसे सबको सर्व करें।

Also Read- Lord Hanuman: हनुमान जी के हैं 108 नाम, पर इन 12 नाम का रोज जाप करने पर बनती है विशेष कृपा

सेब के फायदे

सेब खाने के कई फायदे हैं। सेब खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। सेब खाने से निमोनिया के बैक्टीरिया से बचा जा सकता है। इसमें आयरन के अलावा विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।सेब का हलवा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर