April 2022 muhurat: गृह प्रवेश से मुंडन और नामकरण तक, देखें अप्रैल 2022 में शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट

April 2022 shubh muhurat (अप्रैल 2022 की शुभ तारीखें): यदि आप गृह प्रवेश, मुंडन या शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं, तो अप्रैल का महीना आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने शुभ मुहूर्त की भरमार होने वाली है। आइए जानते हैं अप्रैल 2022 में शुभ मुहूर्त।

April 2022 Muhurat: April 2022 shubh dates Muhurat for marriage, wedding, Grah Pravesh, Mundan, Naamkaran
अप्रैल 2022 में शुभ मुहूर्त, यहां देखें पूरी लिस्ट 
मुख्य बातें
  • सनातन धर्म में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है।
  • शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य होता है फलदायी।
  • अप्रैल 2022 में शादी विवाह के कुल 10 शुभ मुहूर्त हैं।

April 2022 Shubh Muhurat for marriage, Grah Pravesh, Mundan Naamkaran: सनातन धर्म से जुड़े वेद पुराणों में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है, किसी भी कार्य की शुरुआत करने से पहले लोग शुभ मुहूर्त की तलाश करते हैं। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य फलदायी होता है। दरअसल 23 फरवरी से 26 मार्च तक गुरू तारा अस्त होने के कारण शादी ब्याह समेत सभी शुभ कार्यों पर रोक लग गया था, वहीं अब 14 अप्रैल को खरमास की समाप्ति के साथ शुभ मुहूर्त की भरमार होने वाली है। साथ ही मांगलिक कार्य जैसे मुंडन, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत संस्कार के लिए ये समय बेहद शुभ माना जा रहा है।


ऐसे में यदि आप गृह प्रवेश, मुंडन या शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं, तो अप्रैल का महीना आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने शुभ मुहूर्त की भरमार होने वाली है। आइए जानते हैं अप्रैल 2022 में शुभ मुहूर्त।

April 2022 Shubh Muhurat, अप्रैल 2022 में शुभ मुहूर्त

नवरात्रि से अप्रैल माह की शुरुआत हो रही है। इस महीने शुभ व मांगलिक कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में यदि आप अप्रैल 2022 में गृह प्रवेश, मुंडन या शादी विवाह की योजना बना रहे हैं तो शुभ मुहूर्त जान सकते हैं।

April 2022 Wedding Shubh Muhurat, अप्रैल 2022 विवाह के शुभ मूहूर्त

अप्रैल 2022 में शादी विवाह के कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। 14 अप्रैल के बाद विवाह के कुल 10 शुभ मुहूर्त का योग बन रहा है। इस महीने 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को विवाह का योग बन रहा है।

Monthly Rashifal April 2022 Hindi

अप्रैल 2022 गृह प्रवेश

हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल माह में कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। लेकिन यदि आप गृह प्रवेश की योजना बना रहे हैं तो नये घर में प्रवेश करने के लिए नवरात्रि सबसे शुभ मानी जाती है। इस दौरान आप नये घर में प्रवेश कर सकते हैं।

अप्रैल 2022 मुंडन संस्कार

अप्रैल 2022 में मुंडन के लिए 3 शुभ मुहूर्त हैं। यदि आप अपने बच्चे का मुंडन संस्कार अप्रैल माह में कराने के लिए सोच रहे हैं तो 20, 25 और 26 तारीख मुंडन के लिए शुभ है। इनमें से किसी एक दिन आप अपने बच्चे का मुंडन करवा सकते हैं।

अप्रैल 2022 खरीदारी के लिए

इस महीने यदि आप नया वाहन, मकान, फ्लैट या प्लॉट खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए कुल 08 शुभ मुहूर्त हैं। 1, 2, 6, 7, 11, 12, 21 या 26 अप्रैल को आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

Disclaimer: यह पाठ्य सामाग्री इंटरनेट पर मौजूद जानकारियों और आम धारणाओं पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर