Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर कर लें ये 5 आसान उपाय, मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

Guru Purnima 2022 Upay: आज यानी बुधवार 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा का दिन गुरुओं को समर्पित होता है। गुरु पूर्णिमा पर आज कुछ आसान उपाय करने से कुंडली में गुरु दोष दूर होते हैं और जीवन में तरक्की के मार्ग खुलते हैं।

guru purnima
गुरु पूर्णिमा उपाय 
मुख्य बातें
  • महर्षि वेद व्यास जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा
  • गुरु पूर्णिमा के दिन करें गुरुओं की सेवा
  • गुरु पूर्णिमा के उपाय करने से दूर होता है गुरु दोष

Guru Purnima 2022 Remedies: हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा मतलब गुरुओं का दिन। गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेद व्यास जी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में गुरुओं को विशेष स्थान प्राप्त होता है क्योंकि गुरु ही होते हैं जिन्होंने वेद-पुराणों की रचना की। इस साल गुरु पूर्णिमा का त्योहार बुधवार 13 जुलाई 2022 को है। इस साल गुरु पूर्णिमा बेहद खास है क्योंकि इस दिन चार शुभ राजयोग भी बन रहे हैं। इन राजयोगों के कारण गुरु पूर्णिमा का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ उपायों को करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति की कई समस्याएं भी दूर होती है।

गुरु पूर्णिमा पर करें ये उपाय

आर्थिक तंगी से छुटकारा के लिए

आर्थिक तंगी या धन के अभाव से परेशान हैं तो गुरु पूर्णिमा के दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को चने की दाल का दान करें। इसके अलावा आप पीली मिठाई का दान भी कर सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन संबंधी परेशानी से जल्द मुक्ति मिलती है।

 Also Read: Sawan 2022: सावन सोमवार की पूजा में इन चीजों को जरूर करें शामिल, इन साम्रगियों के बिना अधूरा है शिव पूजन

सफलता प्राप्ति के लिए

आज गुरु पूर्णिमा के दिन किसी लक्ष्मीनारायण मंदिर में एक कटा हुआ गोल नारियल अर्पित करें और श्रीहरि विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से रुके हुए कार्य संपन्न होते हैं और आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही पीली वस्तुओं का दान अपने सामर्थ्य अनुसार जरूर करें।

गुरु दोष दूर करने के लिए

गुरु पूर्णिमा के दिन किसी ब्राह्मण को देव गुरु बृहस्पति का स्वरूप मानकर उन्हें घर आमंत्रित करें। उन्हें भोजन कराएं इसके बाद पीले वस्त्र, चने की दाल, गुड़, हल्दी ,केसर, सोना या पीतल के बर्तन आदि अपनी सामर्थ्य अनुसार किसी भी चीज का दान करें। ऐसा करने से गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और गुरु दोष दूर होता है।

विवाह में आ रही बाधाओं के लिए

शादी विवाह में लगातार रुकावटें आ रही है और किसी न किसी कारण शादी नहीं हो पा रही है तो इसके लिए गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु यंत्र स्थापित करें। गुरु यंत्र स्थापित करने के बाद प्रतिदिन नियमित रूप से विधिवत इसकी पूजा करें। ऐसा करने से शादी में आ रही रुकावटें दूर होती है और विवाह के योग बनते हैं।

 Also Read: Guru Punima 2022: कब है गुरु पूर्णिमा? जानें इस दिन क्या करें और क्या ना करें

पढ़ाई को लेकर परेशानी होगी दूर

ऐसे लोग जिनकी पढ़ाई में दिक्‍कतें आ रही है या परीक्षा में सफल नहीं हो पा रहे तो इसके लिए गुरु पूर्णिमा के दिन गाय की सेवा करें, गुरुओं का सम्‍मान करें और गीता का पाठ करें। ऐसा करने से भाग्‍योदय होगा और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर