अगर कभी उठाए हैं सड़क पर गिरे पैसे, जानिए क्या होता है इसका अर्थ

आध्यात्म
Updated Jan 21, 2018 | 09:13 IST | Shivam Pandey

अप्रत्याशित रूप से धन-लाभ हो जाए तो यह बहुत रोमांचक कर देने वाला अनुभव होता है।  इससे भी ज्यादा खास अनुभव वो होता है जब आपको राह हैं,पर चलते हुए कुछ पैसे मिल जाते हैं।

सड़क पर पड़े पैसे कई बातों का संकेत देते हैं।  |  तस्वीर साभार: Indiatimes

नई दिल्ली. कई बार अचानक और अप्रत्याशित रूप से अगर कहीं से धन-लाभ हो जाए तो यह बहुत रोमांचक कर देने वाला अनुभव होता है।  इससे भी ज्यादा खास अनुभव वो होता है जब आपको राह हैं,पर चलते हुए कुछ पैसे मिल जाते हैं। कई लोग सड़क किनारे गिरे इन रुपयों को उठाकर अपने निजी काम में लेते हैं। वहीं कई लोग इन्हें उठाकर किसी धार्मिक कार्य में लगाते हैं या किसी जरूरतमंद को दे देते हैं। ऐसे में क्या सड़क में पड़े पैसे किस बात का संकेत हैं। 

Read: शनिवार की सुबह दिखें ये ‘तीन चीजें', तो मिलने वाला है शुभ समाचार

नोट या सिक्के
आपको जो पैसे रास्ते में मिले हैं, उनका आपके ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह दो बातों पर आधारित होते हैं। पहली तो ये कि जब आपको वो मिले तब आपके दिमाग में क्या चल रहा था और दूसरा ये आपको नोट मिला है या सिक्का।अगर आपको कोई सिक्का प्राप्त हुआ है, तो इसका संबंध नई शुरुआत से है। अगर आप किसी नई योजना को साकार करना चाहते हैं तो उसके लिए अब सही समय आ गया है। यह सफलता, प्रगति और उपलब्धियों की निशानी है।

note

Also Read: एक ऐसा महीना जिसका हर द‍िन माना जाता है शुभ 

नोट बताता है ये
अगर आपको कोई नोट प्राप्त हुआ है, तो इसका अर्थ यह है कि आपको अपनी परिस्थितियों को गंभीरता से देखने की जरूरत है। आपको अपने ऊपर विश्वास करते हुए अपने निर्णयों को कार्यरूप देने की आवश्यकता है। आपको मनचाही सफलता मिलेगी, बशर्ते आप अपने ऊपर नियंत्रण और विश्वास दोनों कायम रखें।

Also Read: ये रहा 2018 का पूरा कैलेंडर, जान‍िए कब है कौन सा व्रत और त्‍योहार 

पूर्वजों का आशीर्वाद
सड़क पर पड़ा पैसा एक और बात का संकेत भी हो सकता है, शायद आपके पूर्वज आपको इन सिक्कों के जरिए अपना आशीर्वाद आप तक पहुंचाना चाहते हैं।वहीं इसका संबंध पारलौकिक शक्तियों के साथ भी है, वो इन सिक्कों के जरिए आपको यह अहसास दिलवाना चाहती हैं कि आप स्वयं को कम मत आंकिए, वह आपसे यह भी कहती हैं कि अगर आप अपना आत्मविश्वास खो चुके हैं तो उन्हें पुन: जीवित करने की कोशिश करें।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर