2021 predictions astrology : 2021 में 20 साल बाद बन रहा है ये अशुभ योग, इस साल पूरी तरह खत्म नहीं होगा कोरोना

साल 2021 में बृहस्पति और शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ये दोनों ही ग्रह हर 20 साल बाद साथ मिलते हैं। ज्योतिष के मुताबिक जानिए साल 2021 हमारे लिए क्या चुनौती लाने वाला है।  

2021 Prediction
2021 Prediction 
मुख्य बातें
  • साल 2020 बीत रहा है।
  • दुनिया की उम्मीदें साल 2021 से है।
  • साल 2021 में 20 साल बाद एक अशुभ योग बन रहा है।

नई दिल्ली. साल 2020 बीत रहा है। कोरोना, लॉकडाउन, आर्थिक मंदी, सरहद में तनाव और मजदूरों का पलायन आने वाले कई साल तक 2020 की यही यादें सभी के जहन में रहेंगी। पूरी दुनिया की उम्मीदों की डोर अब साल 2021 के हाथों में है। जानते हैं कि ज्योतिष के मुताबिक साल 2021 हमारे लिए क्या चुनौती लाने वाला है।  

वैदिक ज्योतिषी आचार्य डॉ. निर्मल त्रिपाठी के मुताबिक 14 जनवरी में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मकर शनि की अपनी राशि है। वहीं, बृहस्पति और शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ये दोनों ही ग्रह हर 20 साल बाद साथ मिलते हैं। साल 2021 में दोनों का 200 साल का चक्र पूरा हो रहा है। 

शनि और बृहस्पति का साथ आना अच्छा नहीं माना जाता है।  पहली तिमाही (जनवरी- मार्च) में कोरोना खत्म होता नजर आएगा लेकिन, ये पूरी तरह से नहीं खत्म होगा। साल 2021 में मिथुन, धनु और वृश्चिक राशि को अप्रैल तक थोड़ी सावधानी की जरूरत है।  

ये समय होगा मुश्किल
छह अप्रैल के बाद बृहस्पति और शनि की युति के कारण कोई प्राकृतिक आपदा आ सकती है, जिससे जन-धन की हानी हो सकती है। ऐसे में अप्रैल से लेकर सितंबर-अक्टूबर तक का समय मुश्किल हो सकता है। 

भारत की राशि धनु है। धनु में साढ़े साती चल रही है। इसके अलावा  मई से लेकर अगस्त तक देश में सांप्रदायिक तनाव होने के भी आसार हैं। विश्व के लिहाज से नवंबर अमेरिका, फ्रांस और यूरोप के देश मिलकर चीन पर अंतरराष्ट्रीय दबाव डाल सकते हैं। इसका फायदा भारत को मिल सकता है। 

अर्थव्यवस्था में आएगा हल्का सुधार 
आचार्य डॉ. निर्मल त्रिपाठी के अनुसार साल 2020 के मुकाबले 2021 अनुकूल रहेगा। भारत की अर्थव्यवस्था में थोड़ी तेजी आएगी और रोजगार बढ़ सकते हैं। बुध ग्रह के वक्री होने के कारण आईटी, संचार और डिजिटल सेक्टर को इस साल फायदा होगा। 

साल 2021 में महंगाई बढ़ सकती है। सोना,तेल के दाम बढ़ेंगे। वहीं, रिएल स्टेट सेक्टर में मंदी आ सकती है। इसके अलावा स्टील, लोहा, रेता-बजरी की कीमतें इस साल घट सकती है।  

2022 में मिलेगी राहत
साल 2022 के अप्रैल महीने में मीन, बृहस्पति और शनि का गोचर होगा। तीन राशियों का स्वभाव एक जैसा है। ऐसे में 2022 से 2023 तक वैश्विक आर्थिक संकट खत्म हो जाएगा। साल 2022 में कोविड खत्म हो जाएगा। इस कारण भारत समेत पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी।  

साल 2021 में चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में है और हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहा है। साल 2021 में जो लोग विवाह कर रहे हैं उनके लिए ये साल भाग्यशाली रहने वाला है। साल 2021 संकट से उबरने का साल होगा लेकिन, इसमें दिक्कतें आ सकती है। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर