August 2021 festivals: अगस्‍त 2021 के व्रत त्‍योहार, जानें पुत्रदा एकादशी, तीज, नाग पंचमी, रक्षा बंधन की डेट्स

August 2021 vrat tyohar list: अगस्त का महीना अपने साथ कई प्रमुख व्रत, पर्व और त्योहार लेकर आता है। इस माह में सावन के तीन सोमवार के साथ अन्य व्रत और त्योहार भी पड़ने वाले हैं।

august 2021, august 2021 vrat tyohar, अगस्त 2021, अगस्त 2021 व्रत त्योहार
जानें अगस्त 2021 में पवित्र व्रत, पर्व और त्योहारों की लिस्ट 
मुख्य बातें
  • अगस्त के महीने में पड़ने वाले हैं कामिका एकादशी, पारसी न्यू इयर, मुहर्रम, रक्षा बंधन और ओणम जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार।
  • इस महीने में पड़ने वाली है श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि, सनातन धर्म में श्रावण पूर्णिमा तिथि बहुत पवित्र और अहम मानी गई है।
  • अगस्त के महीने में ही भाई-बहन के प्यार के प्रतीक में मनाए जाने वाला त्योहार रक्षा बंधन पड़ रहा है, इस दिन सावन मास की अंतिम तिथि भी है।

August 2021 vrat tyohar list: कुछ ही दिनों में अंग्रेजी पंचांग का आठवां महीना शुरु होने वाला है। ऐसे में यह महीना धार्मिक पहलु के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि इस माह में शिव शंभू को प्रसन्न करने के लिए कई विशेष व्रत रखे जाते है। ऐसा इसीलिए क्योंकि अक्सर अगस्त के महीने में हिंदू पंचांग का पांचवा महीना सावन पड़ता है। और सावन के महीने को ध्यान और साधना का महीना कहा गया है। सावन का महीना शिवजी की पूजा-आराधना करने लिए अनुकूल माना गया है। अगस्त के महीने में प्रकृति अपने पवित्र रूप में मौजूद रहती है। बारिश के वजह से अगस्त के महीने में माहौल खुशनुमा रहता है। लेकिन रोगों का संक्रमण अधिक होता है, इसीलिए इस महीने में अपने सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। सावन के सोमवार के साथ अगस्त में कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व और त्योहार पड़ते हैं। 


August 2021 indian festivals, august 2021 vrat tyohar, August 2021 hindu calendar, अगस्‍त 2021 के व्रत त्‍योहार 

  1. सावन का दूसरा सोमवार: - 02 अगस्त 2021
  2. कामिका एकादशी: - 04 अगस्त 2021, बुधवार
  3. कृष्ण प्रदोष व्रत: - 05 अगस्त 2021, गुरुवार
  4. मासिक शिवरात्रि: - 06 अगस्त 2021, शुक्रवार
  5. श्रावण अमावस्या: - 08 अगस्त 2021, रविवार
  6. सावन का तीसरा सोमवार: - 09 अगस्त 2021
  7. हरियाली तीज: - 11 अगस्त 2021,  बुधवार
  8. विनायक चतुर्थी: - 12 अगस्त 2021, बुधवार
  9. नागपंचमी: - 13 अगस्त 2021, शुक्रवार
  10. पुत्रदा एकादशी: -  18 अगस्त 2021, बुधवार
  11. शुक्ल प्रदोष व्रत: - 20 अगस्त 2021, शुक्रवार
  12. ओणम: -  21 अगस्त 2021, शनिवार
  13. रक्षा बंधन : - 22 अगस्त 2021, रविवार
  14. संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज: - 25 अगस्त 2021, बुधवार
  15. जन्माष्टमी: - 30 अगस्त 2021, 2021 


22 अगस्त श्रावण मास का अंतिम दिन होगा। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अगले दिन यानि 23 अगस्त से हिंदू पंचांग का छठवां महीना भाद्रपद मास प्रारंभ हो जाएगा। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर