यदि सपने में आप बारिश में फंसे हैं तो हो जाएं सावधान! जानिए क्या है इसका मतलब?

Rain in Dream: यदि आप सपने में बारिश देखते हैं और उस बारिश में आप फंसे हुए हैं तो इसके कई मायने होते हैं। हो सकता है कि आप परेशानी या किसी मुसीबत में हों।

Be alert if you are struck in rain in dream
सपने में बारिश देखने के हैं कई मायने।  |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • ज्यादातर लोग बारिश में फंसे होने का सपना देखते हैं
  • इन सपनों के कई आत्यात्मकि मायने एवं अर्थ होते हैं
  • बारिश में फंसनो का सपना मन की उदास स्थिति को बताता है

नई दिल्ली: सपने महज संयोग नहीं होते हैं, बल्कि यह हमारी मनोदशा को भी दर्शाते हैं। सपना एक प्राकृतिक घटना है और इस पर सपने देखने वाले व्यक्ति का कोई नियंत्रण नहीं है। दिलचस्प बात यह भी है कि जो व्यक्ति सपने देखता है,वह कैसे सपने देखेगा इस पर उसका कोई बस नहीं होता। सपने अतीत या वर्तमान परिस्थितियों का प्रतिबिंब होते हैं। वे यह भी संकेत देते हैं भविष्य में किसी व्यक्ति के साथ क्या होने वाला है। Dream Interpreters का मानना ​​है कि हर सपने का कोई न कोई मतलब होता है। आज हम आपको बताएंगे कि सपने में बारिश में भीगने का क्या मतलब होता है।

बारिश में फंसने का सपना 'मन की उदास' स्थिति को दर्शाता है
आमतौर पर बारिश में फंसने का सपने देखना 'मन की उदास' स्थिति को दर्शाता है। क्योंकि बारिश के समय सूरज दिखता और मौसम की स्थिति बदल जाती है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य परप्रकाश की मात्रा कम हो जाती है और यह व्यक्ति को उदासी महसूस करवाता है। इसके अलावा, बारिश के कारण आवागमन भी मुश्किल हो जाता है।

इस तरह का सपना बताता है आप परेशानी में हैं
मूसलाधार बारिश में शून्य दृश्यता के कारण हमें आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता। इसलिए, जब आप खुद को बारिश में फंसते हुए देखते हैं तो इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आप उदास हैं या किसी परेशानी में हैं। जैसै- आपने बैंक से कर्ज लिया हो सकता है और इसे चुकाने के लिए आपके पास बहुत कम पैसे हैं। आप नहीं जानते कि कर्ज कैसे चुकाया जाए। ऐसी निराशाजनक परिस्थिति में आपको बारिश में फंसने (भीगने) का सपना दिखाई दे सकता है।

कई बार आप बिना वजह भी सपना देखते हैं
ऐसे कई बार होता है जब आप उदास महसूस करते हैं लेकिन इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं होता। यह मुख्य रूप से खराब मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों के कारण भी हो सकता है। आपका दिमाग आपकी भावनाओं को एक सपने के रूप में प्रतिबिंबित कर सकता है जो आपकी वर्तमान स्थिति के अलावा और कुछ भी नहीं है। कई अन्य कारणों से भी आप खुद को बारिश में फंसने का सपना देख सकते हैं। इन स्थितियों में कई बार आपकी परीक्षा का समय हो सकता है। बस याद रखें कि कुछ भी परमानेंट नहीं है। अगर मुश्किल का समय भी होगा तो भी अपने आप से कहो कि यह भी गुजर जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर