भोग लगाते हुए कभी न करें ये गलतियां, जानें किस भगवान को कौन सा प्रसाद चढ़ाएं

आध्यात्म
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Feb 06, 2020 | 09:29 IST

Bhagwan ke Bhog ke Niyam : भगवान की पूजा में लोग अधिकतर एक चूक करते हैं। वह जो बनाते हैं, वही भोग लगाते हैं, लेकिन एक ही भोग सारे भगवान को नहीं चढ़ाना चाहिए। जानें क‍िस भगवान को क्‍या है पसंद

bhagwan ko bhog lagane ke niyam Which god should be offered what prasad
What is offered to God : भगवान के भोग में क्या न चढ़ाएं 

Bhgawan ka Bhog : भगवान की पूजा तभी पूर्ण मानी जाती है, जब पूजा-पाठ की सामग्री, फूल-माला आदि चढ़ाने के बाद भोग भी लगाया जाए। यदि आपको ऐसा लगता है कि आपके द्वारा बनाया गया सात्विक भोग सारे ही भगवान को चढ़ाया जा सकता है, तो ये सही नहीं है। दरअसल हर भगवान के भोग में जैसे कुछ चीजें चढ़ाना उन्हें प्रसन्न करता है उसी तरह कुछ चीजें चढ़ाने से भगवान नाराज हो जाते हैं और भोग चढ़ाने का प्रतिकूल फल मिलता है। हर भगवान के भोग में कुछ चीजें बिलकुल नहीं चढ़ानी चाहिए क्योंकि ये चीजें उनके भोग में निषेध होती हैं। इसलिए भगवान को भोग लगाने से पहले आप ये जरूर जान लें कि कौन से भगवान को क्या चीजें भोग में नहीं चढ़ानी चाहिए।

जानें,किन भगवान को क्या भोग लगाएं और क्या नहीं

हनुमान जी का भोग
हनुमान जी के भोग में लाल चीजें चढ़ानी चाहिए। भगवान के भोग में हमेशा मीठी चीजों का भोग लगाएं। नमकीन चीजें चढ़ाने से बचें। हलुआ, पंचमेवा, गुड़ से बने लड्डू , लाल पेड़ा आदि हनुमान जी को बेहद पसंद है।

गणेश जी के भोग में ये चीजें चढ़ाएं
गणपति जी के भोग में मोदक, लड्डू चढ़ाना चाहिए। उनके भोग में पीली और सफेद चीजों को ही शामिल करना चाहिए। अन्य रंग के भोग भगवान को बहुत पसंद नहीं होते।

विष्‍णुजी के भोग में दे इस चीज का ध्यान
भगवान विष्णु की पूजा और भोग में यदि एक चीज न हो तो वह पूजा या भोग भगवान को स्वीकार नहीं होती। वह चीज है तुलसी। भगवान के भोग में तुलसी जरूर होनी चाहिए। वैसे विष्णुजी को खीर या सूजी के हलवे का भोग लगाना उन्हें प्रसन्न करता है।

शिव जी को भोग लगाते हुए दे इस बात का ध्यान
भगवान शिव को भोग लगाते समय हमेशा ध्यान रखें कि उनके भोग में भूलकर भी तुलसी का प्रयोग न करें। शिव जी को भांग और पंचामृत का भोग लगाना, उन्हें प्रसन्न करता है। साथ ही आप उन्हें गुड़, चना और चिरौंजी का भोग भी लगा सकते हैं।

लक्ष्मी जी का भोग
देवी लक्ष्मी के भोग में केवल सफेद चीजों का प्रयोग करें। अन्य रंग के भोग मां को प्रसन्न नहीं करते। खीर, सफेद पेड़ा, नारियल आदि उनके भोग में प्रयोग करें।

देवी दुर्गा को इन चीजों का भोग लगाएंं 
मां दुर्गा के भोग में केला, नारियल, मीठा हलवा, मालपुए को शामिल करें। उनके भोग में काले चने का प्रयोग करना भी उन्हें प्रसन्न बनाता है।


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर