Vastu Shastra: कांच का टूटना देता है कई बातों का संकेत, जानें शुभ या अशुभ

Vastu Shastra: कांच या शीशे का टूटना शुभ-अशुभ संकेतों से जुड़ा होता है। लेकिन वास्तु में इसके कई मायने बताए गए हैं। हर बार कांच का टूटना अशुभ नहीं होता। बल्कि कई बार कांच का टूटना शुभ भी होता है।

Vastu Tips For Breaking Mirror
कांच का टूटना 
मुख्य बातें
  • भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देता है कांच का टूटना
  • हर बार अशुभ नहीं होता कांच का टूटना
  • अगर शीशा टूटे तो इन बातों का रखें ध्यान

Vastu Shastra For Breaking Mirror: वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी प्रत्येक चीजों के बारे में बताया गया है। वास्तु के अनुसार घर पर रखी इन चीजों के होने या ना होने का विशेष अर्थ होता है। जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। हांलाकि कई बार कुछ चीजें विज्ञान से भी जुड़ी होती है। बात करें शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में तो हम बचपन से ही इन बातों को सुनते आए हैं। जैसे बिल्ली का रोना, छत पर कौए कांव-कांव करना, कुत्ते का रोना, सपने में सांप देखना या फिर बिल्ली का रास्ता काटना। ऐसी एक नहीं बल्कि कई संकते हैं, जो शुभ-अशुभ मान्यताओं से जुडे हुए हैं। इन्हीं में से एक हैं कांच का टूटना। आज आपको बताते हैं कांच का टूटना शुभ होता है या अशुभ।

Also Read: Mangla Gauri Vrat Katha: मंगला गौरी व्रत कथा से जानें इसकी महिमा, जानें क्यों सावन के मंगलवार को रखा जाता है ये व्रत

कांच का टूटना शुभ या अशुभ?

कांच टूटने को लेकर लोगों के मन में अलग-अलग राय बनी हुई है। कुछ लोग मानते हैं कि शुभ मौके पर कांच, आईना या शीशे की कोई वस्तु टूट जाए तो वो बहुत बड़ा अपशगुन होता है। जबकि कुछ लोग मानते हैं कि कांच का टूटना शुभ होता है और किसी अच्छी सूचना का संकेत देता है। वास्तु के अनुसार भी कांच का टूटना शुभ माना गया है। लेकिन वास्तु शास्त्र में कांच टूटने के बारे में बताया गया है कि, कांच तभी टूटते हैं जब आप पर कोई विपत्ति आने वाली होती है। मतलब आप पर आने वाली विपत्ति को कांच खुद पर ले लेता है और वह टूट जाता है जिससे आप पर आने वाली विपत्ति टल जाती है।

कांच टूट जाए तो तुरंत फेंक दें

वास्तु के अनुसार कांच टूटने के बाद उसे तुरंत घर से बाहर फेंक देना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि कांच टूटने का अर्थ है हमारे ऊपर आने वाली विपत्तियों का टूटना। ऐसे में जितनी जल्दी हो सके टूटे हुए कांच को घर के बाहर निकाल दें।

इन मामलों में शुभ होत है कांच का टूटना

यदि घर पर लगी खिड़की-दरवाजे की कांच टूट जाए या उसमें दरार आ जाए तो यह अपशकुन नहीं माना जाता बल्कि ये शुभ होता है। ऐसी घटना इस बात का संकेत देती है आपको शुभ समाचार मिल सकता है या फिर धन का आगमन हो सकता है।

Also Read: Kamika Ekadashi 2022: कब रखा जाएगा कामिका एकादशी का व्रत, जानें तिथि-पूजा विधि और पौराणिक कथा

कांच टूटने को क्या मानता है विज्ञान?

कांच या शीशे टूटने को विज्ञान में शुभ या अशुभ नहीं माना जाता है। बल्कि साइंस के मुताबिक कांच एक प्रकार का वस्तु है और उसे इस्तेमाल करने के दौरान हाथ ये छूटने या किसी न किसी कारण से वह टूट जाता है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर