Astrology: कुंडली में कमजोर है बुध तो होगा व्यापार में घाटा, इन उपायों से होगी तरक्की

Astrology for Mercury Planet: कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होने पर व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि बुध ग्रह जीवन को कई तरह से प्रभावित करता है।

Mercury Planet
बुध ग्रह उपाय 
मुख्य बातें
  • कुंडली में बुध कमजोर हुआ तो झेलती पड़ती है परेशानी
  • व्यापारियों के स्वामी कहे जाते हैं बुध ग्रह
  • छोटा लेकिन प्रभावी ग्रह होता है बुध

Astro Tips For Strengthen Mercury Planet: सभी ग्रहों में बुध ग्रह एक छोटा ग्रह होता है, लेकिन इसका महत्व व्यापक होता है। यही कारण है कि ज्योतिष में इसे एक महत्वपूर्ण ग्रह के तौर पर देखा जाता है। बुध ग्रह को देवताओं का राजकुमार कहा जाता है। बुध ग्रह व्यक्ति के जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। यदि कुंडली में बुध बलवान हो तो परेशानियां व्यक्ति के जीवन से कोसों दूर रहती है। वहीं अगर कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो तो व्यक्ति का जीवन मुसीबतों से घिरा होता है। ज्योतिष के अनुसार कुंडली में बुध ग्रह का संबंध व्यक्ति की शिक्षा, बुद्धि, अभिव्यक्ति, और स्वास्थ्य से जुड़ा होता है।

बुध ग्रह को खासकर व्यापारियों का स्वामी कहा जाता है। इसलिए नौकरी-व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह अत्यंत जरूरी है कि उनकी कुंडली में बुध ग्रह बलवान हो। ऐसे लोग कुंडली में बुध ग्रह के शुभ प्रभावों को बढ़ाने या मजबूत करने के लिए कुछ उपायों को कर सकते हैं।

बुध ग्रह को मजबूत करने से उपाय

  1. पन्ना रत्न का संबंध बुध ग्रह से होता है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह है की स्थिति कमजोर होती है उन्हें ज्योतिषीय सलाह से पन्ना रत्न धारण करना चाहिए।
  2. ऐसे लोग जिनकी कुंडली में बुध ग्रह का अशुभ प्रभाव होता है। उन्हें भगवान गणेश की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। क्योंकि बुध ग्रह का संबंध भगवान गणेश से होता है।
  3. बुधवार के दिन किसी दुर्गा मंदिर में जाकर नौ कन्याओं को हरे रंग का रुमाल या वस्त्र भेंट स्वरूप देना चाहिए ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह बलवान होता है।
  4. आप बुधवार के दिन स्वयं भी हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। इससे बुध ग्रह की कृपा आप पर बनी रहेगी।
  5. नौकरी पेशे से जुड़े लोगों के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। इसलिए इस क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए बुध को प्रसन्न करना जरूरी होता है. आप बुधवार के दिन मूंग की दाल का दान करें और गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे भी नौकरी और व्यापार में सफलता हासिल होती है।

अगर कुंडली में बुध हुआ कमजोर तो झेलनी पड़ सकती है ये मुसीबतें

कुंडली में यदि बुध ग्रह कमजोर पड़ गया , शुभ प्रभाव कम हो गया या नीच हो गया तो घर आ रही खुशियां भी रास्ता मोड़ लेती है। इंसान की जिंदगी में एक के बाद एक मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है और आर्थिक तंगी से परेशान हो जाता है। बुध ग्रह की कमजोर स्थिति का स्वास्थ्य और करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लेकिन बताए गए इन उपायों से बुध ग्रह को प्रबल बनाया जा सकता है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर