जानें क्‍या होता है बुधादित्य राजयोग, बुध की बदली चाल कैसे करेगी आपको प्रभावित

आध्यात्म
Updated Sep 19, 2018 | 20:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बुध ग्रह ने अपनी राश‍ि कन्‍या में प्रवेश किया है जहां यह सूर्य ग्रह के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग बना रहा है। जानें ग्रहों का ये महासंयोग आपकी राश‍ि पर क्‍या प्रभाव डालेगा :

Budh Mercury in Kanya Virgo rashi zodiac sign
Budh grah in Kanya Rashi With Surya : Budhaditya Yog  |  तस्वीर साभार: Thinkstock

Budh grah in Kanya Rashi With Surya : दिनांक 19 सितम्बर को बुध कन्या राशि में प्रवेश कर गए। यहां वह 6 अक्टूबर तक स्थित रहेंगे। वैसे मौजूदा समय में सूर्य भी कन्या में गोचर कर रहे हैं। कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्य नामक राजयोग बनाते हैं। ग्रहों की चाल से जो यह महासंयोग बन रहा है, आने वाले समय में उसका असर प्रत्‍येक राश‍ि पर दिखेगा। 

बुध और सूर्य के एक साथ कन्‍या राश‍ि में होने से इस राशि के जानक आने वाले 6 अक्‍टूबर तक अच्‍छा समय देखेंगे। वहीं तुला राश‍ि वालों के स्‍वास्‍थ्य पर खतरा मंडराएगा। कर्क राश‍ि के लोगों का इस दौरान पराक्रम बढ़ेगा और परिवार के सहयोग से वे कोई बड़ा कार्य करेंगे। इन द‍िनों में मिथुन राश‍ि के लोगों की आर्थिक उन्नति होगी तो कुंभ राश‍ि वालों कीसामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

ज्‍योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज से जानते हैं प्रत्येक राशि पर बुध के गोचर का पड़ने वाले प्रभाव का फल : 

1. Aries / मेष : बुध का ये छठा गोचर है जो इस राश‍ि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। कई दिनों से रुके कार्य पूर्ण होंगे। रोग कम होंगे। स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद कीजिए। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। प्रेम और दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा।

2. Tauras / वृष :  पंचम गोचर अर्थात बुध अपनी राशि के पांचवें भाव में प्रवेश कर रहा है। पंचम भाव शिक्षा तथा संतान का है। ऐसे में इस राश‍ि के छात्र खूब प्रगति करेंगे। संतान की सफलता से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान प्राप्ति की भी संभावना रहेगी। धन का आगमन होगा। आपका अपने ऑफिस में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी संग कोई धार्मिक यात्रा होगी।

3. Gemini / मिथुन : बुध का यह चतुर्थ भाव गोचर है। आर्थिक उन्नति होगी। घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा। जमीन खरीद सकते हैं। गृह निर्माण संबंधी कार्य होंगे। आप जिससे भी प्रेम करते हैं उससे विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे। दाम्पत्य जीवन सुंदर और खुशहाल रहेगा। माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

4. Cancer / कर्क : बुध का यह तृतीय भाव गोचर है। इस दौरान आपका पराक्रम बढ़ेगा। परिवार के सहयोग से कोई बड़ा कार्य करेंगे। धन के आगमन से मन हर्षित रहेगा। छात्र शिक्षा के प्रत्येक फील्ड में प्रगति करेंगे। आपका अदम्य साहस आपको सकारात्मक सोचने पर विवश कर देगा। प्रेम में संकोच का परित्याग करके अपने भावों को अभिव्यक्त करेंगे।

5. Leo / सिंह : बुध का द्वितीय गोचर। धन प्राप्ति का संयोग बनेगा। राजनीति में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके दफ्तर का वातावरण आपको कार्य करने को प्रोत्साहित करेगा। सामाजिक सम्मान की प्राप्ति होगी। यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन साथी का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा।

6. Virgo / कन्या : प्रथम भाव गोचर। सफलता की प्राप्ति होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। सूर्य और बुध का इस राशि में गोचर राजयोग कारक है। जीवन के प्रत्येक फील्ड में सफलता की प्राप्ति होगी।

7. Libra / तुला : बुध का बारहवां गोचर। व्यय बढ़ेगा। आर्थिक उन्नति में यह गोचर सहायक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत बरतें। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

8. Scorpio / वृश्चिक : बुध आपकी राशि के 11 वें गोचर कर रहा है। इस दौरान लाभ ही लाभ है। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। धन का आगमन होगा। प्रेम में संघर्ष करना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

9. Sagittarius / धनु : दशम गोचर। कर्म करेंगे। अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए कुछ भी यानी बहुत परिश्रम करेंगे तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

10. Capricorn / मकर : नवम गोचर और यह भाग्यवृद्धि कारक है। आपके लिए यह समय अपने जॉब में उन्नति का है। व्यापार में लाभ होगा। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।

11. Aquarius / कुंभ : अष्टम गोचर। आर्थिक उन्नति देगा। व्यवसाय में लाभ देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रेम में सफलता मिलेगी।

12. Pisces / मीन : बुध आपकी राशि के सप्तम भाव में चलायमान है। यह समय जॉब में परिवर्तन का है। व्यवसाय में उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन बहुत खुशहाल रहेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर