Dhanteras in 2020 : आज धनतेरस पर राश‍ि के अनुसार करें खरीदारी, जानें सोने या चांदी में से क्‍या रहेगा लकी

Dhanteras 2020 : धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा है। ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार जानिए इस धनतेरस आप किस चीज की खरीदारी कर हो सकते हैं धन्यधान।

dhanteras shopping ideas as per zodiac sign Dhanteras 2020 in india
dhanteras shopping ideas 
मुख्य बातें
  • धनतेरस कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाते हैं
  • म‍िथुन राश‍ि वालों के ल‍िए सोना खरीदना शुभ रहेगा
  • तुला राशि के लोग चांदी के सिक्के जरूर खरीदें

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के शुभ अवसर पर माता लक्ष्मी धनों के देवता भगवान कुबेर और धन्वंतरित की पूजा-अर्चना कर लोग सुख समृद्धि की कामना करते हैं। यह त्योहार इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन से दीपावली के पांच दिनों का पर्व शुरु हो जाता है। इस साल यह त्योहार 13 नवंबर यानी शुक्रवार को है। 

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस धनतेरस यदि आप अपनी राशि के अनुसार खरीदारी खरेंगे तो वह आपके लिए अत्यंत फलदायी होगा और धनों के देवता भगवान कुबेर की कृपा आप पर सदा बनी रहेगी। तो आइए जानते हैं राशि के अनुसार आप किस चीज की खरीदारी कर सकते हैं।   

धनतेरस पर करें राश‍ि के अनुसार खरीदारी (Dhanteras Shopping as per rashi)

मेष राशि
इस धनतेरस आपको घर में आवश्यक इलैक्ट्रोनिक सामान या फिर सोना, चांदी खरीदना  चाहिए। ऐसे में धनतेरस के दिन इलेक्ट्रोनिक सामान या फिर सोने चांदी से बने आभूषण की खरीदारी करना आपके लिए शुभ होगा। यदि इस दिन आप कोई प्रॉपर्टी खरीदेते हैं तो वह आपके लिए अत्यधिक फलदायक होगा।

वृष राशि
शुक्र इस ग्रह का स्वामी है। इस ग्रह पर चंद्रमा वास करते हैं। इस राशि के लोगों इत्र, सोना, चांदी और हीरे खरीदना चाहिए। ऐसे में आप सोना चांदी और हीरे से बने आभूषण, कपड़ें और वाहन की खरीदारी करना आपके लिए शुभ होगा। प्रॉप्रटी की खरीदारी भी आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि
इस ग्रह का स्वामी बुध है इसलिए आपके लिए सोना खरीदना और उसी में निवेश करना अत्यंत फलदायी होगा। इस राशि के लोग म्यूजिकल इंस्ट्रयूमेंट्स और कपड़ों के साथ पीतल का सामान जरूर खरीदें इससे भगवान धन्वंतरित की कृपा आप पर बरसेगी। यदि आपका बजट थोड़ा कम हैं या फिर आप महंगी चीजें खरीदने के लिए सक्षम नहीं हैं तो पीतल से बनी पूजा के लिए को सामान खरीद सकते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। जो लोग व्यवसाय या फिर किसी भी प्रकार का व्यापार कर रहे हैं उन्हें चांदी या सोना खरीदने पर विचार करना चाहिए। ऐसे में आप सोना या चांदी से बने आभूषण या बच्चों के लिए चांदी से बने खिलौने खरीद सकते हैं। इसके साथ ही अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए पैसे निवेश कर सकते हैं। यह आपके लिए अत्यधिक फलदायी होगा और आपके व्यापार में वृद्धि होगी। 

सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। आपके लिए इस धनतेरस को सोने या चांदी के आभूषण की खरीदारी करना शुभ रहेगा। ऐसे में आप सोने चांदी के आभूषण या सिक्के खरीद सकते हैं।

कन्या राशि 
इस राशि के जातकों को सोना चांदी के आभूषण खरीदने पर विचार करना चाहिए। इस धनतेरस पर सोने का आभूषण खरीदना आपके लिए अत्यंत फलदायी होगा और भगवान धन्वंतरित की कृपा आप पर बनी रहेगी। इसके साथ ही वाहन, प्रॉपर्टी की खरीदारी भी आपके लिए शुभ होगी।

तुला राशि 
इस धनतेरस को शुभ और फलदायी बनाने के लिए इस राशि के लोग सौंदर्य से संबंधित वस्तुएं खरीदें। ऐसे में आप इत्र, सोने चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। चांदी से बना आभूषण या चांदी के सिक्के जरूर खरीदें इससे आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी। 

वृश्चिक राशि 
इस राशि के प्रभाव में जन्में लोगों के लिए सोने चांदी के आभूषण और प्रॉपर्टी पर निवेश करना शुभ होगा। ऐसे में आप सोने चांदी के आभूषण और प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। यदि आप अत्यधिक पैसे खर्च करने में सक्षम नहीं हैं तो चांदी से बनी वस्तु या फिर सिक्का खरीद सकते हैं। 

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए इस धनतेरस पर सोना,चांदी और आभूषण खरीदना शुभ होगा। ऐसे में आप सोने चांदी से बने आभूषण खरीद सकते हैं। आप लोग इस दिन प्रॉपर्टी और वाहन भी खरीद सकते हैं। यह आपके लिए अत्यंत फलदायी होगा।

मकर राशि 
इस राशि के लोगों के लिए इस धनतेरस पर चांदी और इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना शुभ होगा। इसके साथ ही वह लोहा स्टील और मिनरल से बना इंस्ट्रयूमेंट्स भी खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि 
कुंभ राशि का स्वामी शनि है। ऐसे में आपके लिए चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना शुभ और अत्यधिक फलदायी होगा। इसके साथ ही आप इस दिन बैंकों में पैसे जमा करवा सकते हैं इससे धनों के देवता भगवान कुबेर की कृपा बरसेगी।

मीन राशि
इस राशि के लोगो के लिए धनतेरस के पावन अवसर पर कुछ भी खरीदना अत्यंत फलदायी होगा। आप सोने से बने आभूषण खरीद सकते हैं या फिर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए नए सौदे कर सकते हैं यह आपके लिए शुभ होगा।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर