Diwali 2021 Date: देशभर में इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानिए तारीख, लक्ष्मी पूजन और विधि-विधान

Diwali 2021 Date, Time, Puja Muhurat in India: हिंदू शास्त्र में दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती हैं। इस साल यह पूजा 4 नवंबर दिन गुरुवार को मनाई जाएगी।

 Diwali 2021 date in india
Diwali 2021 date in india 
मुख्य बातें
  • दीपावली इस साल 4 नवंबर को मनाई जाएगी।
  • दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा विधि-विधान से की जाती हैं।
  • दीपावली अमावस्या के दिन मनाई जाती है।

Diwali 2021 Date, Time, Puja Muhurat in India: दीपावली को महज अब एक दिन रह गया है। दीपावली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस साल यह 4  नवंबर दिन गुरुवार को मनी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस दिन बड़े विधि-विधान से माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा सभी घरों में की जाती हैं। 

दिवाली के दिन मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है। माता की कृपा से व्यक्ति हमेशा सुखी जीवन व्यतीत करता है। यह त्योहार पांच दिनों तक चलने वाला पर्व होता है। इस त्योहार का लोग बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। हिंदू धर्म में यह खुशियों का त्योहार माना जाता है। इस दिन प्रत्येक घरों में मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए दरवाजे के मुख्य द्वार पर तरह-तरह की रंगोलियां बनाई जाती हैं। 

Diwali 2016 – Deepavali 2016 | Diwali Celebrations | Diwali Festival - Times of India

Also Read: Naraka Chaturdashi 2021 Puja Vidhi, Muhurat, Mantra

रंगोली से होती मां लक्ष्मी प्रसन्न (Diwali date in India)
मान्याताओं के अनुसार रंगोली बनाने से माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है। शास्त्र के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से  घर में सुख समृद्धि आती है। दीपावली के दिन मां तुलसी की पूजा करनी बेहद शुभ मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। 

Covid-19 impact: It's the best of times and the worst of times this Diwali - The Economic Times

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काट कर अयोध्या वापस लौटे थे। हिंदू धर्म में इसे अंधकार पर प्रकाश की विजय का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन लोग घरों में नारियल, धूप, दीप, फूल और तरह-तरह के प्रसाद से मां लक्ष्मी और बप्पा की पूजा करते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर