Broom In Dream: सपने में देख रहे हैं झाड़ू, तो हो जाएं सावधान, यह देते हैं कई अच्छे और बुरे संकेत

Sapne Mein Jhadu Dekhna: हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। वहीं अगर आप सपने में झाड़ू देखते हैं तो इसके कई मायने होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में झाड़ू शुभ और अशुभ दोनों संकेत देते हैं।

Broom In Dream
dream vastu  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कई लोगों ने सपने में झाड़ू लगाना या झाड़ू लगाते हुए खुद को देखा होगा
  • हिंदू धर्म में झाड़ू का विशेष महत्व है
  • झाड़ू को कई शुभ और अशुभ संकेतों से जोड़ा जाता है

Dreaming Of Sweeping A Broom: सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है। सपने कई लोग देखते हैं। खासकर लोगों को रात में सपने ज्यादा आते हैं। कुछ सपने खराब होते हैं, कुछ अच्छे तो कुछ काफी डरावनी होते हैं। रात में देखा गया सपना हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है। यह सपने शुभ और अशुभ के संकेत लाते हैं। कई लोगों ने सपने में झाड़ू लगाना या झाड़ू लगाते हुए खुद को देखा होगा। हिंदू धर्म में झाड़ू का विशेष महत्व है। झाड़ू को कई शुभ और अशुभ संकेतों से जोड़ा जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में सपने में झाड़ू देखने के कई मतलब बताए गए हैं। आइए जानते हैं क्या कहता है सपने शास्त्र।

झाड़ू दिखाई देना अशुभ संकेत

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में आपको झाड़ू दिखाई देती है तो यह सपना अशुभ संकेत देता है। इसका अर्थ हुआ कि आने वाले समय में आपको आर्थिक संकट झेलना पड़ सकता है। सपने में झाड़ू देखना बिल्कुल शुभ नहीं होता है। ऐसे में अगर आप सपने में झाड़ू  देख रहे हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाइए।

Vastu Tips-  Sawan Kanwar Yatra 2022: कब से शुरू हो रही है सावन कांवड़ यात्रा, जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें

झाड़ू घर के पीछे देखना अशुभ

वहीं अगर आप सपने में  झाड़ू को अपने घर के किसी दरवाजे के पीछे देखते हैं, तो यह सपना भी अशुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप कोई भी शुभ कार्य करने जा रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाइए या ज्योतिष से सलाह ले लीजिए।

सपने में झाड़ू लगता देख होता है शुभ

इसके अलावा अगर आप सपने में झाड़ू लगाते हुए देखते हैं तो यह सपना बेहद शुभ माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।

Vastu Tips- July 2022 Festival Calendar: व्रत-त्योहार से भरा है जुलाई महीना, जानें किस दिन कौन सी पूजा और व्रत-त्योहार

सपने में झाड़ू खरीदना होता है शुभ
 
वहीं अगर आप सपने में बाजार से झाड़ू खरीदते हुए देखते हैं तो यह सपना भी शुभ माना जाता है। यह सपना मां लक्ष्मी के वरदान के बराबर है। यह सपना बताता है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली हैं और आपकी आर्थिक समस्या पूरी तरह खत्म होने वाली है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर